Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरgood initiative: Ranchi resident disabled children will get education from Banka Unnayan App

अच्छी पहल! अब 'बांका उन्नयन एप' के जरिए रांची के दिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी रूप से विकसित बांका उन्नयन अब देश के विभिन्न प्रांतों तक पहुंचने लगा है। झारखंड की राजधानी रांची के दिव्यांग बच्चों को भी अब बांका उन्नयन एप के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।...

बांका। कार्यालय संवाददाता Tue, 18 June 2019 08:23 AM
share Share

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी रूप से विकसित बांका उन्नयन अब देश के विभिन्न प्रांतों तक पहुंचने लगा है। झारखंड की राजधानी रांची के दिव्यांग बच्चों को भी अब बांका उन्नयन एप के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इस संबंध में नीति आयोग ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वीडियो क्लिप शेयर किया है।

इस वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री ने रांची के दिव्यांग बच्चों को बांका उन्नयन एप के माध्यम से शिक्षा दिये जाने की बात कही है।
बता दें कि बांका में उन्नयन एप के माध्यम से करीब 100 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस चलाया जा रहा है। उन्नयन की लगातार उपलब्धि को देखते हुए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे पूरे बिहार में लागू करने की घोषणा की तथा हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में इसे लागू भी किया गया है। इसके लिए सरकार ने फंड भी उपलब्ध कराया है । उन्नयन को लेकर बांका डीएम को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया चुका है।

उन्नयन बांका एक नया पैगाम लिखने जा रहा है। अब उन्नयन बांका से रांची के दिव्यांग बच्चों को जोड़ा जा रहा है। इस संबंध में बांका डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि लगातार उन्नयन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने का प्रयास किया जा रहा है। बांका को शिक्षा का हब बनाने का प्रयास किया है। उन्नयन के माध्यम से नई तकनीक से बच्चों को शिक्षा दी जाती है। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें