Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भभुआCM Nitish Kumar Visits Mundeshwari Temple Offers Prasad and Sees Development

पहले से बहुत विकास हुआ है, और विकास होगा: नीतीश (सीएम यात्रा)

मुख्यमंत्री ने मां मुंडेश्वरी का दर्शन-पूजन व आरती करने के बाद कही मुख्यमंत्री ने मां मुंडेश्वरी का दर्शन-पूजन व आरती करने के बाद कही

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआWed, 18 Sep 2024 03:04 PM
share Share

मुख्यमंत्री ने मां मुंडेश्वरी का दर्शन-पूजन व आरती करने के बाद कही गर्भगृह में माता रानी को किया नारियल, चुनरी और तांडुल प्रसाद अर्पित भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मुंडेश्वरी धाम में पहले से बहुत विकास हुआ है, और विकास होगा। यहां दो-दो बार आया हूं। यह बातें कैमूर यात्रा पर बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां मुंडेश्वरी का दर्शन-पूजन व आरती करने के बाद कही। मंदिर के प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा विधिवत पूजा कराई। उन्होंने गर्भगृह में माता रानी को नारियल, चुनरी और तांडुल प्रसाद अर्पित किया। मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जब मुख्यमंत्री धाम परिसर में पहुंचे, तो वहां लगे वातापुकूलित टेंट में थोड़ी देर बैठे। फिर हाथ-मुंह धोकर मां की पूजा-अर्चना करने चले गए। समिति की ओर से उन्हें मातारानी की तस्वीर भेंट की गई। साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह आदि थे। सचिव ने बताया कि धाम में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधा व वहां की व्यवस्था को देख मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न हुए। मुंडेश्वरी धाम में यह हुआ है विकास भगवानपुर। मुंडेश्वरी धाम परिसर में पर्यटन विभाग के अलावा निजी होटल, लॉज, धर्मशाला निर्माण, विवाह भवन, रंगमंच निर्माण, मुंडेश्वरी बाजार की स्थापना और अब इको पार्क का शुभारंभ हो गया। डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि रोप-वे निर्माण की अनुमति मिल गई है। अब एजेंसी द्वारा इसके निर्माण की दिशा में बहुत जल्द पहल की जाएगी। यहां के लोग अब थाना भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं। उक्त विकास कार्य होने से जहां श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। पहली यात्रा में मुख्यमंत्री किए थे तांडुल प्रसाद की शुरुआत भगवानपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंडेश्वरी की यात्रा पर बुधवार को तीसरी बार पहुंचे थे। पहली बार विकास यात्रा के दौरान मुंडेश्वरी धाम आए थे। तब भी उन्होंने मां मुंडेश्वरी देवी का दर्शन-पूजन किया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने तांडुल प्रसाद का पुन: शुभारंभ भी किया था। तब से न्यास समिति द्वारा धाम परिसर में तांडुल प्रसाद की दुकान खोलवाई गई है। इसी प्रसाद को बुधवार को मुख्यमंत्री ने मां को चढ़ाया भी। इसकी जानकारी समिति के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण ने दी। फोटो- 18 सितंबर भभुआ- 4 कैप्शन- मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को प्रतिकचिन्ह भेंट करते न्यास समिति के सचिव व साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मो. जमा खां, मंत्री संतोष कुमार सिंह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें