एकजुटता के बल पर एनडीए जिले में महागठबंधन को शून्य पर करेगा आउट: इंदिरा
मटिहानी गांव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता के सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे विचार व में एनडीए के सम्मेलन में लोजपा नेत्री इंदिरा देवी, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम...

मटिहानी, एक संवाददाता। एजेंडा विहीन महागठबंधन को अगर इस जिले में शून्य पर आउट करना है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। ये बातें मटिहानी गांव में लोजपा नेत्री सह जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा देवी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा की महिलाओं को जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में 33 फीसदी आरक्षण प्राप्त हुआ है। पंचायत निकाय चुनाव में 50 फीसदी तक आरक्षण दिया गया है। अगर मटिहानी विधानसभा की सीट महिला शक्ति को दी जाती है तो पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं में भी एक उत्साह की लहर दौड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में बेगूसराय के सातों सीट पर एनडीए गठबंधन का कब्जा हो। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव वे लोग एकजुट होकर लड़ेंगे। अध्यक्षता करते हुए लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि मटिहानी विधानसभा की सीट लोजपा की रही है। अकेले दम पर लोजपा ने मटिहानी विधानसभा की सीट जीती थी। इस बार भी लोजपा का प्रयास है कि मटिहानी विधानसभा की सीट एनडीए गठबंधन में लोजपा रामविलास को मिले। उन्होंने कहा कि अगर यह सीट लोजपा रामविलास को मिलती है तो वे लोग इस सीट को बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे। एक सूत्र में बंधे हैं एनडीए के घटक दल लोजपा नेता संजय पासवान ने कहा कि महागठबंधन में अविश्वास का दौर है। एक दूसरे के पांव खींचने में उन लोगों को महारत हासिल है। वहीं एनडीए गठबंधन एक सूत्र में बंधा है। इस अवसर पर हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, लोजपा नेता मुकुंद सिंह, अनिल सिंह, विनीत कुमार आभा कुमारी, सीताराम सिंह, डॉ ववन कुमार पवन, सुरेश कुंवर, अनिता राय, संजना जायसवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी, संजय कुमार आदि ने भी अपनी बातें कहीं। मौके पर लक्ष्मण राय, वशिष्ठ शर्मा, सुधीर कुमार, संजय चौधरी, कमल सिंह, मानून कुमार, चंदन सिंह, संजीव कुमार बबलू आदि थे। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।