Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायJD U Leaders Gather for Worker Recognition Ceremony in Ballia

नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गंगा बहा दी है: राजकुमार

फोटो नंबर: 18, बलिया नगर परिषद क्षेत्र के अवध-तिरहुत पथ पर आशीर्वाद गार्डेन में बुधवार को कार्यक्रम में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 18 Sep 2024 01:53 PM
share Share

बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के अवध-तिरहुत पथ पर आशीर्वाद गार्डेन में बुधवार को जदयू नेता सुबोध कुमार की ओर से कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के पंचायत स्तर से लेकर जिलास्तरीय तक के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनंदी महतो ने की जबकि संचालन साहेबपुर कमाल प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण कर्मशील ने किया। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रेरित होकर राजनीति में आए। नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गंगा बहा दी है। जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि 2025 में जिले के सातों विधानसभा पर जदयू गठबंधन जीत दर्ज करेगा। एक बार फिर से राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। पार्टी नेता सुबोध कुमार ने कहा कि गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमर कुमार सिंह, ब्रजकिशोर मेहता, मोहम्मद अब्दुल्ला, असमतुल्लाह बुखारी, जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव फातमा खातून, नीरज पाली, मोहम्मद सरफराज, विकास कुशवाहा, अरुण महतो, मनोज दास, अस्मत खातून, भाग्यश्री वाला, शकुंतला गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें