Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाTragic Discovery 12-Year-Old Suhani Khatun Found Dead in Waterlogged Pit in Narayanpur

नरकटियागंज में तीन दिनों से गायब नाबालिग का मिला शव

नरकटियागंज के दिउलिया वार्ड-25 में 12 वर्षीय सुहानी खातून का शव शुक्रवार सुबह एक गड्ढे से बरामद हुआ। वह 11 सितंबर से गायब थी। उसकी माँ ने एफआईआर दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 13 Sep 2024 04:30 PM
share Share

नरकटियागंज। नगर के दिउलिया वार्ड-25 में शुक्रवार सुबह पानी से भरे गड्ढे से तीन दिनों से गायब इजहार मियां की पुत्री सुहानी खातून (12) का शव बरामद किया गया। वह बीते 11 सितंबर से गायब थी। उसकी मां ने शिकारपुर थाने में उसके गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। गड्ढे से दुर्गंध आने पर लोगों ने नजदीक जाकर शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर शव को निकाला। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना के कारणों का पता चल सकेगा। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, वार्ड-12 के इजहार मियां की पुत्री सुहानी खातून बीते 11 सितंबर को सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। बीते 12 सितंबर को थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। तखरोज मियां के घर के पीछे पानी भरे गड्ढे से शुक्रवार सुबह दुर्गंध आने लगी। इसके बाद लोगों ने शव देखा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, उसकी जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग भी उसके परिजनों को समझाकर स्वयं रो पड़ रहे थे। मुहल्ले के लोगों के बीच घटना को लेकर आक्रोश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें