तीसरे दिन भी आसमान में मंडरा रहे बादल, बारिश के दिख रहे आसार
अररिया जिले में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई। किसानों ने मक्का की फसल...

धूप और छांव के बीच उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रुक-रुककर हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से मिल रही राहत जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 26 डिसे दर्ज अररिया, निज प्रतिनिधि मौसम के बदले मिजाज के बीच शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में छाए बादल को देखकर लग रहा था कि जिले में फिर बारिश होगी लेकिन समाचार लिखे जाने तक जिले के किसी भी इलाके से बारिश की सूचना नहीं मिली। बारिश के आसार को देखते हुए किसानों ने फिलहाल मक्का की तैयारी को अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया है।
वही जिन किसानों का मक्का तैयार हो चुका है वैसे किसानों में मक्का को सुरक्षित स्थानों पर रखने की आपाधापी दिखी। बताते चलें कि जिलेम पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। आसमान में बादल मंडरा रहे हैं हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश नहीं होने के कारण किसान पूरे जी जान लगाकर मक्का फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं। विगत दिनों की रह शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच हल्की धूप भी निकली। शुक्रवार को धूप और छांव जारी रहा। इस बीच लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। हालांकि दोपहर बाद रुक-रुक कर हवा चलने के कारण लोगों को उमश भरी गर्मी से राहत मिलती रही। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान का पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 26 डिसे रही। इधर मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। यह दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। तापमान का पारा गिरने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।