Police Seize 122 Cattle from Trucks on Farbisganj Highway Two Arrested नरपतगंज फोरलेन पर 122 मवेशी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Seize 122 Cattle from Trucks on Farbisganj Highway Two Arrested

नरपतगंज फोरलेन पर 122 मवेशी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर राजगंज मोड़ के समीप पुलिस ने तीन ट्रक से 122 मवेशी जप्त किए। रात के समय की गई इस कार्रवाई में एक व्यापारी और चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 17 May 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
नरपतगंज फोरलेन पर 122 मवेशी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर राजगंज मोड़ के समीप हुई कार्रवाई तीन ट्रक पर लोड था 122 मवेशी, देर रात की घटना नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर राजगंज मोड़ के समीप गुरुवार की रात्रि तीन ट्रक पर लोड 122 मवेशी को पुलिस ने जप्त करने में सफलता हासिल की। मौके से एक व्यापारी तथा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर सुपौल की तरफ से आ रही तीन ट्रक को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसे पर बड़ी संख्या में ठूस ठूस कर मवेशी लदा हुआ था। पुलिस की गाड़ी देखते ही ट्रक पर सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे।

पुलिस ने खदेड़कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चालक सोनपुर छपरा निवासी विनोद पंडित तथा व्यापारी में सिवान के हसनपुर निवासी प्रदीप यादव बताया जाता है। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना पर नरपतगंज के राजगंज स्थित सुपौल सीमा पर वाहनों की तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध ट्रक को रोकने पर उसे पर सवार लोग अंधेरे में भागने लगे। पुलिस ने दो को खदेड़कर दबोच लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में मवेशी देखते ही तीनों ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।