छह साल पहले किया था प्रेम विवाह, साली पर आया दिल ने कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या
अररिया में एक अंतरजातीय लव मैरिज का खौफनाक अंत हुआ। तीन बच्चों के पिता पवन कुमार साह ने अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका की हत्या कर दी। उसने अपनी साली पुष्पा के साथ संबंध के चलते पत्नी का विरोध सहन नहीं...

थाना पहुंच कर किया पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकारते हुए किया समर्पण अररिया आरएस थाना क्षेत्र के कुपारी पंचायत के कटुवा टोला की घटना अररिया, निज संवाददाता अररिया में अंतरजातीय लव मैरिज के खौफनाक अंत का एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों के पिता ने साली के प्रेम जाल में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारा पति थाने पहुंच कर अपराध स्वीकारते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।घटना अररिया आरएस थाना क्षेत्र के कुपारी पंचायत के कटुवा टोला वार्ड संख्या नौ की है। दरअसल कुपारी पंचायत के कटुवा टोला वार्ड संख्या नौ के पवन कुमार साह को गांव के ही रामानंद राम की पुत्री प्रियंका कुमारी से प्रेम हो गया था।
वर्ष 2019 में दोनों ने शादी कर ली।शादी के पवन पत्नी के साथ घर पर ही रहता था।इस दौरान प्रियंका तीन बच्चो की मां बनी।सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस बीच पवन साह का दिल अपनी साली पर आ गया और उसने अपनी साली पुष्पा कुमारी को लेकर मार्च 2025 में फरार हो गया। इस बात की जानकारी प्रियंका को हुई तो उसने इसका पुरजोर विरोध किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इस बात को लेकर गांव में कई बार इसकी पंचायत भी हुई लेकिन पवन पुष्पा को गांव नहीं लाया। पत्नी के अक्सर विरोध करने के बाद पवन ने प्रियंका को रास्ते से हटाने की ठान ली और परिजनों के साथ मिलकर बुधवार की रात पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मृतका प्रियंका के परिजनों ने बताया कि पुष्पा को पवन साह ने फारबिसगंज में कहीं रखा था,लेकिन घर नहीं ला रहा था।परिजन अभिनंदन राम, सुलेखा देवी,बलराम राम आदि ने बताया कि पवन साह में 2019 में प्रेम-प्रसंग में प्रियंका से शादी की थी। साली से संबंध होने के बाद पत्नी से विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार पवन साह, उसकी मां उषा देवी, रामचंद्र साह आदि ने मिलकर प्रियंका को ही रास्ते से हटा दिया। इधर अररिया आरएस के अपर थानेदार विनोद कुमार सिंह ने बताया बताया की हत्या के बाद पवन साह थाना पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए समर्पण कर दिया है। हत्या कैसे की गयी है इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पवन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले का अनुसंधान कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।