Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाCongress Party Celebrates Rajiv Gandhi s Birth Anniversary in Forbesganj

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया

फारबिसगंज में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राजीव गांधी के योगदान की सराहना करते हुए, यूथ कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 20 Aug 2024 06:35 PM
share Share

फारबिसगंज, निज संवाददाता मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा आधुनकि भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती रामपुर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व डुमर लाल बैठा के स्मारक स्थल पर समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यकर्म की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने बताया कि देश के विकास में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनका जीवन और योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। करण ने बताया कि राजीव गांधी ने ही 21 के बदले 18 वर्ष तक के युवाओं को मताधिकार अधिकार दिया। देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी का ही है।वही नगर अध्यक्ष अमितेश ने बताया कि राजीव गांधी के द्वारा ही पीसीओ बूथ की नीव रखा गया ताकि आमलोग भी फोन का लाभ उठा पाए। ग्रामीण और शहरी वर्गों में नवोदय विद्यालयों की नींव रखा गया। त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था ताकि लोकतंत्र की नींव मज़बूत हो महिलाओं के लिए पंचायत में सीटें आरक्षित करने का फैसला किया।इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरसाद सिद्दीकी,अमन रजा, मो शौकत,शिशुपाल यादव,सुधीर कुमार, लोमेश कुमार, मो मुमताज,प्रदीप कुमार,रितेश कुमार,राजू शर्मा,धर्मवीर कुमार,स्वाति कुमारी, पिटू रजक,विनोद रजक,दयानंद मंडल,मुकेश कुमार,अमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें