Inauguration of Modern Toilets at Lohiya Chowk by MLA in Piro पीरो बाजार आने वाले लोगों को अत्याधुनिक शौचालय का लाभ, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsInauguration of Modern Toilets at Lohiya Chowk by MLA in Piro

पीरो बाजार आने वाले लोगों को अत्याधुनिक शौचालय का लाभ

-नगर परिषद् के लोहिया चौक के पास विधायक ने अत्याधुनिक शौचालय का किया लोकार्पण पीरो में लोहिया चौक

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 15 May 2025 09:03 PM
share Share
Follow Us on
पीरो बाजार आने वाले लोगों को अत्याधुनिक शौचालय का लाभ

-नगर परिषद् के लोहिया चौक के पास विधायक ने अत्याधुनिक शौचालय का किया लोकार्पण पीरो, संवाद सूत्र। पीरो नगर परिषद् क्षेत्र के लोगों के अलावा यहां बाजार करने आने वाले लोगों के अलावा महिलाओं के लिए भी अत्याधुनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। पीरो के लोहिया चौक के पास अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण गुरुवार को उत्सवी माहौल में तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने किया। अध्यक्षता वार्ड नंबर 14 की पार्षद गुलजारो देवी ने की और संचालन भाजपा के नगर अध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय और जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने कहा कि अत्याधुनिक शौचालय नगर परिषद् की जनता के अलावा बाजार करने के लिये आने वाली महिलाओं को सौंप दिया गया।

आज से पिंक टॉयलेट भी क्रियाशील हो गया। उप मुख्य पार्षद सुरेन्द्र केशरी, सोनू पाण्डेय और भाजपा नेता रवि केशरी ने कहा कि नगर परिषद् के लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग पूरी हो गयी। आंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार भगत के नेतृत्व में विधायक विशाल प्रशांत को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाये जाने का अनुरोध किया गया। मालूम हो कि पिंक टॉयलेट नहीं होने से बाजार करने के लिये आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। पुरुषों और महिलाओं के लिए छह-छह सीटों वाला शौचालय अत्याधुनिक शौचालय में महिला-पुरुषों के लिये अलग - अलग टॉयलेट बनाये जाने हैं। कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन के अनुसार महिलाओं के लिये छह, पुरुषों के लिये छह और दिव्यांगों के लिये दोनों ही श्रेणी में एक - एक शौचालय होंगे। स्नान करने के लिये व्यवस्था भी की गयी है। शौचालय के ऊपर जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सभागार भी बनना तय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।