Empowering Women in Bhojpur 24 Village Organizations Unite for Dialogue महिला संवाद : बिजली पोल पर कवर वाला तार लगाने और प्रौढ़ शिक्षा की मांग, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsEmpowering Women in Bhojpur 24 Village Organizations Unite for Dialogue

महिला संवाद : बिजली पोल पर कवर वाला तार लगाने और प्रौढ़ शिक्षा की मांग

-25वें दिन 24 ग्राम संगठनों की ओर से कार्यक्रम , भोजपुर में मंगलवार को आयोजित महिला संवाद में मौजूद महिलाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 13 May 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद : बिजली पोल पर कवर वाला तार लगाने और प्रौढ़ शिक्षा की मांग

-25वें दिन 24 ग्राम संगठनों की ओर से कार्यक्रम -महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी लिया भाग आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में संवाद कार्यक्रम के 25वें दिन मंगलवार को 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 2829 महिलाओं के अलावा 463 अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 212 पुरुष भी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। अब तक 612 ग्राम संगठनों में आयोजित हो चुके महिला संवाद कार्यक्रमों में कुल एक लाख दो हजार से अधिक महिलाएं भाग ले चुकी हैं। इस दौरान महिलाओं की ओर से विभिन्न विषयों एवं विभागों से संबंधित मांगें रखी गईं।

अगिआंव प्रखंड की डीलिया पंचायत के अकोढ़ा गांव की महिलाओं ने सभी बिजली पोल पर कवर वाले तार लगवाने की मांग की। बताया कि इससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वहीं बिहिया प्रखंड की चकवथ पंचायत के बगही गांव की महिलाओं ने प्रौढ़ शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग रखी। इसी प्रकार चरपोखरी प्रखंड के ठाकुरी पंचायत की महिलाओं ने मैट्रिक पास छात्र- छात्राओं के लिए तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र की मांग रखी। वहीं जगदीशपुर प्रखंड की शिवपुर पंचायत के डिहरी गांव की महिलाओं ने महिला हाट और महिला बैंक की आवश्यकता को अपनी प्रमुख आकांक्षाओं में शामिल किया है। सरकार की सोच के कारण महिलाएं बढ़ रहीं आगे इस दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में बताते हुए महिलाओं ने कहा कि बिहार सरकार की दूरगामी सोच की वजह से राज्य की महिलाएं काफी आगे बढ़ी हैं। आज सभी क्षेत्रों में अपना कदम बढ़ाते हुए सफलता प्राप्त कर रही हैं। महिलाएं अब सरकारी नौकरियों से लेकर उद्योग-धंधे और सामाजिक कार्यों तक में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। यह सब सरकार के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।