बिहार में इस बार बदलाव का वातावरण : डॉ अजय
-आरा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 15 को होगी, बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सभी सीटों पर

-आरा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 15 को होगी आरा। निज प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। बिहार में इस बार बदलाव का वातारण है। ये बातें मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। कहा कि चुनाव को ले जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 15 मई को आरा के होटल ग्रांड के सभागार में अहम बैठक होगी। यह आयोजन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ आयोजित हो रहा है। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
नेताओं के सम्मान में शहर को कांग्रेस के झंडे-बैनरों से सजाने की तैयारी जोरों पर है। जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। युवा नेता डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि आज देश की निगाहें युवाओं पर टिकी हैं। हमारे नेता राहुल गांधी युवाओं की भागीदारी को लेकर लगातार चिंतन और संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में युवा एवं आम कार्यकर्ता खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। मौके पर सत्य प्रकाश राय, जिला प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आलोक सिंह, राकेश त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, प्रो. अरुण सिंह, जंग बहादुर सिंह, बिजली बाबा, डॉ. ब्रजेश यादव, पप्पू पासवान, संपत सिंह, बूटन राम सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।