Hindi Newsबिहार न्यूज़Accident during Ganga bath in Begusarai 2 children died due to drowning two were saved by villagers

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान हादसा, 2 बच्चों की डूबने से मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

बेगूसराय में चार किशोर एक साथ गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गये। जब तक आस पास मौजूद किसानों व लोगों को कुछ समझ में आता, तब तक दो किशोर डूब चुके थे। जबकि दो किशोरों को दियारा से नाव पर सवार लौट रहे किसानों ने किसी तरह बचाने में सफल रहे।

sandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, साहेबपुरकमाल/बेगूसरायFri, 14 March 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान हादसा, 2 बच्चों की डूबने से मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव स्थित शिव मंदिर के पास गंगा नदी घाट पर स्नान करने के दौरान चार किशोर गंगा नदी में डूब गये। इसमें दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि दो किशोरों को गंगा नदी के दियारा से नाव पर सवार हो लौट रहे किसानों को बचा लिया। मृतक किशोरों की पहचान खरहट गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी अरुण महतो के 14 वर्षीय पुत्र राजा कुमार व राज कुमार महतो के 14 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार के रुप में की गयी। एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चार किशोर एक साथ गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी क्रम में चारों गहरे पानी में चले गये। जब तक आस पास मौजूद किसानों व लोगों को कुछ समझ में आता, तब तक दो किशोर डूब चुके थे। जबकि दो किशोरों को दियारा से नाव पर सवार लौट रहे किसानों ने किसी तरह बचाने में सफल रहे। जबकि दो किशोरों को बचा नहीं सके। बाद में स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दो किशोरों का शव गंगा नदी से बरामद किया। शव बरामद होते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें:पिकअप की टक्कर से 20 फीट उड़ गए बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत
ये भी पढ़ें:रंग खेलकर नहाने गईं 2 सगी बहनों समेत 4 सहेलियों की डूबने से मौत,मधुबनी में हादसा
ये भी पढ़ें:नदी में नहाते हुए रील्स बना रहे थे, डूबने से तीन दोस्तों की मौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।