Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota India Sales Breakup July 2024 HyRyder Innova HyCross Glanza Taisor Fortuner check details

गजब! 28kmpl का माइलेज देने वाली टोयोटा की इस हाइब्रिड SUV ने किया कमाल, क्रिस्टा और हाईक्रॉस को पीछे छोड़ बन गई नंबर-1

जुलाई 2024 में टोयोटा (Toyota) की बिक्री में उछाल दर्ज की गई है। हायराइडर (HyRyder) ने सबको पीछे छोड़ते हुए जुलाई 2024 में बिक्री में नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है। आइए इसकी डिटेल जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 Aug 2024 07:53 AM
share Share

कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने जुलाई 2024 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 42.27% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जुलाई 2023 में कुल 20,759 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह भारतीय बाजार में टोयोटा (Toyota) के मजबूत प्रदर्शन को उजागर करती है। आइए जरा विस्तार से इसकी बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

ये भी पढ़े:गोली बरसे या गिरे बम! इन दो SUVs पर नहीं पड़ेगा फर्क, टोयोटा ने किया बुलेटप्रूफ

जुलाई 2024 में टोयोटा (Toyota) की ओर से हायराइडर (HyRyder) थी, जिसने 7,419 यूनिट की बिक्री दर्ज की। यह जुलाई 2023 की तुलना में 4,032 यूनिट्स की वृद्धि के साथ 119.04% की सालाना (YoY) वृद्धि थी। टोयोटा हायराइडर (HyRyder) के मजबूत प्रदर्शन ने इसे महीने के लिए टोयोटा (Toyota) की कुल बिक्री 25.12% थी, जिससे यह ब्रांड के लिए टॉप-बिक्री वाला मॉडल बन गया।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) ने एक मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। जुलाई 2024 में 4,965 यूनिट सेल हुई। जुलाई 2023 में बेचे गए 4,301 यूनिट्स की तुलना में 15.44% YoY की वृद्धि थी। इसी तरह टोयोटा हाईक्रॉस (Toyota Hycross) ने भी पॉजिटिव वृद्धि देखी। जुलाई 2024 में 4,947 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के समान महीने में बेचे गए 4,634 यूनिट्स की तुलना में 6.75% YoY की वृद्धि को दर्शाता है। हाईक्रॉस (Hycross) ने कुल बिक्री में 16.75% का योगदान दिया। भारतीय उपभोक्ताओं के बीच अपनी लोकप्रियता को मजबूत किया।

टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) अभी भी टोयोटा (Toyota) की कुल बिक्री में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसने YoY में 1.35% की मामूली गिरावट का अनुभव किया। ग्लैंजा (Glanza) ने जुलाई 2023 से 66 यूनिट कम बिक्री के साथ जुलाई 2024 में 4,836 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। इस मामूली गिरावट के बावजूद ग्लैंजा (Glanza) ने ब्रांड की कुल बिक्री का 16.37% हिस्सा रखा।

टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) ने 2,640 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। टोयोटा (Toyota) की बिक्री का 8.94% हिस्सा हासिल किया, जबकि रुमियन (Rumion) की 1,929 यूनिट बेची गई। दूसरी ओर टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा। फॉर्च्यूनर (Fortuner) ने जुलाई 2023 में 3,129 यूनिट्स की तुलना में जुलाई 2024 में 23.94% YoY की गिरावट के साथ 2,380 यूनिट्स बेचे। फॉर्च्यूनर (Fortuner) अब टोयोटा (Toyota) की कुल बिक्री का 8.06% हिस्सा रखता है।

टोयोटा हाइलुक्स (Toyota Hilux) ने 17.59% YoY की गिरावट दर्ज की। जुलाई 2023 में 216 यूनिट्स की तुलना में जुलाई 2024 में 178 यूनिट सेल की गई। इस गिरावट से इसका बाजार हिस्सा घटकर 0.60% रह गया। टोयोटा (Toyota) की प्रीमियम सेडान कैमरी (Camry) ने YoY में 33.68% की अधिक महत्वपूर्ण गिरावट देखी। जुलाई 2023 में 64 यूनिट्स की तुलना में जुलाई 2024 में 126 यूनिट्स बेचे गए। कैमरी (Camry) ने कुल बिक्री में मामूली 0.43% का योगदान दिया। इस बीच टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) एक लक्जरी MPV ने जुलाई 2024 में 113 यूनिट की बिक्री की।

ये भी पढ़े:मारुति फ्रांक्स और टोयोटा की टेसर में कौन पैसा वसूल? माइलेज किसका सबसे अच्छा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें