Top 10 Two Wheelers April 2025 Splendor, Activa Lose Ground and Shine, Jupiter Gain, check details घटने लगी स्प्लेंडर और एक्टिवा की बिक्री, ये बाइक हुई सुपरहिट; अचानक 18% बढ़ गई बिक्री, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Two Wheelers April 2025 Splendor, Activa Lose Ground and Shine, Jupiter Gain, check details

घटने लगी स्प्लेंडर और एक्टिवा की बिक्री, ये बाइक हुई सुपरहिट; अचानक 18% बढ़ गई बिक्री

पिछले महीने हीरो स्प्लेंडर और होंडा की एक्टिवा की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। लेकिन, होंडा की शाइन की सेल अचानक से बढ़ गई। इसके साथ ही जुपिटर ने वापसी की है। आइए अप्रैल 2025 की दोपहिया बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 02:54 PM
share Share
Follow Us on
घटने लगी स्प्लेंडर और एक्टिवा की बिक्री, ये बाइक हुई सुपरहिट; अचानक 18% बढ़ गई बिक्री

भारत के दोपहिया वाहन बाजार में अप्रैल 2025 में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहां कुछ पुराने धुरंधर बाइक की बिक्री में तेज गिरावट आई। वहीं, कुछ नए और उभरते सितारे बिक्री चार्ट पर चमकते नजर आए। इस महीने टॉप-10 टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री 9,59,598 यूनिट्स रही, जो कि अप्रैल 2024 की 10,43,813 यूनिट्स से 8.07% कम है। आइए अप्रैल 2025 की दोपहिया बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

अप्रैल 2025 की टॉप 10 टू-व्हीलर्स (बिक्री और बदलाव)

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Shine 125

Honda Shine 125

₹ 83,251 - 87,251

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Sport

TVS Sport

₹ 59,881 - 71,785

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 100

Honda Shine 100

₹ 66,900 - 68,767

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine

Honda Shine

₹ 83,251 - 89,772

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Jupiter

TVS Jupiter

₹ 76,691 - 89,791

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 82,257 - 99,674

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
रैंकटू-व्हीलरअप्रैल 2025 बिक्रीYOY बदलाव
1️⃣हीरो स्प्लेंडर1,97,893-38.34%
2️⃣होंडा एक्टिवा1,94,787-25.17%
3️⃣होंडा शाइन1,68,908+18.32%
4️⃣बजाज पल्सर1,24,012-14.36%
5️⃣TVS जुपिटर1,02,588+33.08%
6️⃣सुजुकी एक्सेस65,107+5.08%
7️⃣TVS अपाचे45,633+0.25%
8️⃣TVS रेडर43,028-15.79%
9️⃣Hero HF डिलक्स41,645-57.09%
🔟TVS XL38,748-7.58%

कौन पीछे रहा?

हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। इस बार भारी गिरावट के साथ पहले पायदान पर तो रही, लेकिन उसकी बिक्री में 38% की गिरावट आई।

होंडा एक्टिवा (Honda Activa) भी 25% नीचे आ गई, जो दर्शाता है कि स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला अब और ज्यादा टफ हो गया है।

HF Deluxe की हालत सबसे खराब रही, जहां बिक्री 57% तक घट गई। यह बदलाव शहरी और ग्रामीण बाजारों में नई पसंद का संकेत है।

किसने किया कमाल?

होंडा शाइन (Honda Shine) ने 18% की बढ़त के साथ खुद को तीसरे नंबर पर मजबूत किया। यह दिखाता है कि 125cc सेगमेंट तेजी से ग्रो कर रहा है।

TVS जुपिटर (TVS Jupiter) स्कूटर अपने सेगमेंट का स्टार बन गया है। इसने 33% की दमदार ग्रोथ के साथ पांचवे नंबर पर कब्जा जमा लिया है।

सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी जगह बनाए रखी।

बदलती पसंद का क्या मतलब है?

यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस को भी महत्व दे रहे हैं। प्रीमियम कम्यूटर और फीचर रिच स्कूटर्स जैसे शाइन (Shine), जुपियर (Jupiter) और एक्सेस (Access) लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति बलेनो की 'सेल बिगाड़' ना दे नई अल्ट्रोज, कंपनी ने दिए 16 गेम चेंजर फीचर्स

अप्रैल 2025 की बिक्री रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि दोपहिया बाजार में बदलाव की हवा चल पड़ी है। अब ग्राहक ज्यादा सोच-समझकर विकल्प चुन रहे हैं, चाहे वो सेफ्टी हो, लुक्स हों या फीचर्स। आने वाले महीनों में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।