Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़First Tata Curvv EV delivered to PR Sreejesh 2024 Olympics bronze medalist check details

इस खिलाड़ी को मिली टाटा कर्व ईवी की पहली डिलीवरी, सिंगल चार्ज में 502km जाएगी; ADAS, 6 एयरबैग, सनरूफ जैसे फीचर से लैस

2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश को पहली टाटा कर्व ईवी की डिलीवरी मिली है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 06:30 PM
share Share

हाल ही में लॉन्च की गई टाटा कर्व ईवी अब अपने हालिया लॉन्च के बाद ग्राहकों को डिलीवर की जाना शुरू की जा चुकी है। टाटा ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश को पहली कर्व ईवी डिलीवर कर इसकी शुरुआत कर दी है। श्रीजेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को घर में कांस्य पदक लाने में योगदान दिया था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। 

ये भी पढ़े:चल गया टाटा कर्व EV का जादू... सिर्फ 9 दिन के अंदर ही इतने लोगों के घर पहुंच गई

टाटा ईवी ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ डिलीवरी के बारे में पोस्ट कर 'द वॉल गोज इलेक्ट्रिक! लिखा है। कंपनी ने लिखा यह हमारी पहला डिलीवरी है। कंपनी ने लिखा हम @sreejesh88 को आगे कई ग्रीन माइलस्टोन की कामना करते हैं।

टाटा कर्व ईवी: मोटर और प्रदर्शन

कर्व ईवी में टाटा की जेन 2 PMSM मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसी मोटर को दो बैटरी क्षमताओं 45kWh और एक 55kWh के साथ पेश किया जाता है। ये मोटर दोनों अलग-अलग पावर डिलीवरी देते हैं। इसमें 45kWh का बैटरी पैक 147bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है, जबकि 55kWh का बैटरी पैक 165bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। ये दोनों वैरिएंट 215Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

टाटा कर्व ईवी: रेंज

इसके रेंज की बात करें तो इसमें 45kWh का वैरिएंट 430 किमी. की रेंज ऑफर करने में सक्षम है, जबकि बड़ा 55kWh का बैटरी पैक 502 किमी. की रेंज ऑफर करने में सक्षम है।

टाटा कर्व ईवी: फीचर्स

टाटा कर्व ईवी के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो अकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग, ESP, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल-स्टार्ट और डिसेंट असिस्ट, एक ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग भी पैकेज का हिस्सा हैं।

कर्व ईवी में पैनोरमिक सनरूफ, व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) चार्जिंग, एंट्री लाइटिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, मजबूत स्टीयरिंग, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 9 स्पीकर और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 10.2-इंच की स्क्रीन मिलती है।

टाटा कर्व ईवी: प्राइस

कर्व ईवी की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये है। इसमें 7 वैरिएंट शामिल हैं, जिनमें क्रिएटिव 45, अचीव्ड 45, अचीव्ड +S 45, अचीव्ड 55, अचीव्ड +S 55, एम्पावर्ड + 55 और टॉप-स्पेक एम्पावर्ड +A 55 शामिल हैं।

ये भी पढ़े:टाटा कर्व के ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमतें जारी हुईं, पेट्रोल और डीजल दोनों मिलेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें