Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors All New Curvv EV Sold 3455 Units in August

चल गया टाटा कर्व EV का जादू... सिर्फ 9 दिन में इतने घरों तक पहुंच गई, इंट्रोडक्ट्री ऑफर के चलते सस्ते में मिल रही!

  • टाटा मोटर्स की ऑल न्यू कर्व ईवी (Curvv EV) कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 17.49 लाख रुपए तय की है। ऐसे में सेल्स के पहले महीने यानी अगस्त में इस इलेक्ट्रिक SUV कूप को 3455 ग्राहक मिले।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 Sep 2024 03:21 AM
share Share

टाटा मोटर्स की ऑल न्यू कर्व ईवी (Curvv EV) कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 17.49 लाख रुपए तय की है। ऐसे में सेल्स के पहले महीने यानी अगस्त में इस इलेक्ट्रिक SUV कूप को 3455 ग्राहक मिले। यानी भारतीय बाजार में इसे अच्छी शुरुआत मिली है। खास बात ये भी है कि इसकी सेल्स में पूरा अगस्त भी नहीं है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी 23 अगस्त से शुरू की थी। यानी सेल्स के आंकड़े सिर्फ सिर्फ 9 दिन के हैं। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में इसकी सेल्स में तगड़ा इजाफा हो सकता है। ये फेस्टिव मंथ भी है। कंपनी ने इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 585Km की रेंज देती है।

टाटा कर्व EV का एक्सटीरियर

>> टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया दिया है, जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।

>> टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

ये भी पढ़े:हुंडई वेन्यू का नया एंट्री लेवल वैरिएंट लॉन्च; सनरूफ के साथ 6 एयरबैग भी मिलेंगे

टाटा कर्व EV का इंटीरियर

>> कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।

>> सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।

ये भी पढ़े:ब्रेजा पर आया इतने हजार का डिस्काउंट; पिछले महीने क्रेटा, पंच को पछाड़ बनी No-1

टाटा कर्व EV के सेफ्टी फीचर्स

>> टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।

>> अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें