Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly numerology horoscope 7-13 april 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal

Weekly Numerology : 7 से 13 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 05:28 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Numerology : 7 से 13 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (7-13 अप्रैल, 2025) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1- इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में किसी नए चीज की खरीदारी से प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पेचीदा मामलों से दूर रहें। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी अच्छी इमेज बनाकर रखें। कार्यस्थल पर नेटवर्किंग बढ़ाने की कोशिश करें। इससे करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। इस सप्ताह कुछ परेशानियों के चलते आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन चिंतित रह सकता है। शांत रहें और परेशान होने के बजाए समस्या का समाधान निकालने में फोकस करें।

मूलांक 2- इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को अपने सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। इस वीक आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ के भी योग बनेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप घर के छोटे सदस्यों को उपहार देने की योजना बना सकते हैं। जीवन में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन किसी भी बदलाव या फैसला लेने से पहले सोच-विचार लें। इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मूलांक 3- इस सप्ताह मूलांक 3 वालों को ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करें। इसलिए तनाव से बचें। मन में ज्यादा नकारात्मक ख्याल न लाएं। हेल्दी डाइट लें। फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। इस वीक आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में आप अपनी काबिलियत को साबित करने में सफल होंगे। नए रिस्क लेने मं संकोच न करें। इस सप्ताह कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है।

मूलांक 4- मूलांक 4 के लोगों को इस सप्ताह लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने और सीखने का मौका मिलेगा। नकारात्मक विचारों से बचें और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। इस सप्ताह आप अपनी सोच-समझ से सही दिशा में सफलता अर्जित करने में सफल होंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अपने शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे, लेकिन अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहें। फैमिली या फ्रेंड्स के सामने अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करने से बचें। इससे वह व्यक्ति आपके भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इसके अलावा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। फैमिली मेंबर्स के साथ कुछ टाइम स्पेंड करें। इससे तनाव कम होगा और कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा।

मूलांक 5- इस सप्ताह मूलांक 5 के लोगों को आंख,नाक, कान या गला की परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-चपेट लग सकता है। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। इस सप्ताह अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे और कार्यों की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन कामयाबी हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना होगा।

मूलांक 6- इस सप्ताह मूलांक 6 वालों को आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन ऐसी परिस्थिति में खुद पर भरोसा रखें और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस सप्ताह आपको लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए निरंतर प्रयास सार्थक साबित होंगे। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय रहेगा।

मूलांक 7- इस सप्ताह मूलांक 7 के जातकों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के कई मौके मिलेंगे। धन बचत और आमदनी में वृद्धि के नए मौके मिलेंगे। दोस्त या प्रियजन आपकी किसी बात या सुझाव से असहमति हो सकते हैं। इससे आपको मन को ठेस पहुंच सकता है। तनाव से बचें। इस वीक कार्यस्थल पर आपकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है। कड़ी मेहनत और लगन से करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

मूलांक 8- इस सप्ताह मूलांक 8 के लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आनंददायक जीवन व्यतीत करेंगे। घर के छोटे भाई-बहन आपकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात संभव है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। इस दौरान कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन कुछ कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए नई रणनीति बनानी होगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली और मेहमानों के साथ टाइम स्पेंड करके प्रसन्न रहेंगे।

मूलांक 9- इस सप्ताह मूलांक 9 वालों के ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ सकता है। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। इस स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और यह समझना होगा कि हमेशा सबकुछ खराब नहीं रहता है। जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को मजबूत बनाती है। इसलिए जीवन की चुनौतियों से सीख लें और मुश्किलों का डटकर सामना करें। करियर के मामले में यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। तरक्की के कई मौके उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 7 से 13 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
अगला लेखऐप पर पढ़ें