Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 7 से 13 अप्रैल तक का समय?
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (7-13 अप्रैल 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा, परंतु परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें।
वृषभ राशि- मन परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परंतु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। भागदौड़ बढ़ेगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह लग्जरी आइटम पर धन खर्च कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ जातक नया घर या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। आय में भी वृद्धि होगी। कारोबार पर ध्यान दें। इस सप्ताह आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।
सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है। इस सप्ताह सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। इस सप्ताह आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। परिजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने इच्छाओं के बारे में चर्चा करें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं।
धनु राशि- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
मकर राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। पर, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। कारोबार के लिए परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक-बौद्धिक कार्यों में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। शांति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। मीन राशि वालों का सप्ताह सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।