Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 10 से 16 मार्च तक का समय?
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (10-16 मार्च 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। लाइफ में चीजों को धीरे-धीरे स्वीकार करें और जल्दबाजी से बचें। आवेश में आकर कोई काम न करें। रिलेशनशिप में तनाव बढ़ने की स्थिति में बातचीत करने से पहले एक-दूसरे को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें और समस्याओं के बारे में विचार करें। इमोशनल होकर कोई डिसीजन लेना कष्टदायी साबित होगा। इससे सिचुएशन खराब हो सकती है। इसलिए कई बार शांत रहने की कोशिश करें।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। आत्मसंयत रहें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। धन हानि हो सकती है, परंतु किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। इस सप्ताह पार्टनर के साथ समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहें। रिलेशनशिप में एक-दूसरे को सुनने की कोशिश करें और शांति से अपना ओपिनियन शेयर करें। सप्ताह के बाकी दिनों में लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिलेशनशिप में आने वाली बाधाएं रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएंगी।
मिथुन राशि- मन अशांत हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। इस वीक आप पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानियों की शुरुआत होगी। आपको बातचीत में बाधा या मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। जिससे आपको थोड़ा असहज महसूस हो सकता है। हालांकि, इनसे लाइफ में परेशानियां बढ़ने न दें।
कर्क राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। इस वीक आप अपनी लव लाइफ के लिए बड़ी लेकिन जिसे वास्तिवकता में किया जा सके, वैसी योजना बना सकते हैं। रिलेशनशिप में बड़े बदलाव, लेकिन अगर आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह घर या ऑफिस से बाहर निकलकर नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। अगर आप कमिटेड हैं, तो साथी आपके योजनाओं की पसंद करेंगे। इस ऊर्जा का उपयोग रिलेशनशिप को खुशहाल और उद्देश्यपूर्ण बातचीत के लिए करें।
सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। रोमांटिक रिलेशनशिप में नए दृष्टिकोण का अनुभव करेंगे। इससे इमोशनल इश्यूज को हैंडल करने में मदद मिलेगी। अपने बड़ों के साथ कनेक्ट रहें और उनकी बुद्धिमत्ता का सम्मान करें। उन्हें अपना इमोशनल सपोर्ट सिस्टम बनने दें।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ पर फैमिली का प्रभाव रहेगा। इस दौरान आपको उन रिश्तों की याद आएगी,जो रोजाना की गतिविधियों में आपकी मदद मांगते हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पार्टनर से अपने इच्छाओं को जरूर शेयर करें। अगर आप सिंगल हैं, तो यह निर्णय लेने का उत्तम समय है कि फ्यूचर में पार्टनर से क्या चाहते हैं। आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। इस दौरान खुद को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। यह सप्ताह रिलेशनशिप में आप क्या चाहते हैं, उसको हासिल करने का समय है। रिलेशनशिप की जरुरतों पर विचार करने के लिए समय निकालें।
धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में सुधार आएगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। आप पार्टनर से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।
मकर राशि- लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में कठिनाई तो आएंगी, फिर भी कुछ-न-कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। इस वीक पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इससे लाइफ में नए अनुभव मिलेंगे। पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा।
कुंभ राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में व्यस्तता तो रहेगी, परंतु कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। इस सप्ताह कॉस्मिक एनर्जी शायद आपके साथ न हो, लेकिन आपके प्रयास रिश्ते की डोर को मजबूत बनाएंगे। रिलेशनशिप की जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें।
मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय के साधन भी बन सकते हैं। यह सप्ताह मीन राशि वालों की लव लाइफ में कंफर्ट, सिक्योरिटी और खुशियां लेकर आएगा। पार्टनर से अपने जरुरतों के बारे में खुलकर बातचीत करें और दोनों साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।