चंद्र ग्रहण पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर कृपा करेंगे शनिदेव
- चंद्र ग्रहण पर शनिदेव शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिदेव के कुंभ राशि में रहने से शश योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण पर शनिदेव का यह संयोग शुभ माना जा रहा है।

14 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र ग्रहण का कारण राहु-केतु माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, ये ग्रहण केतु के कारण लगने वाला है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण पर शनिदेव शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिदेव के कुंभ राशि में रहने से शश योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण पर शनिदेव का यह संयोग शुभ माना जा रहा है। इस योग से कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण पर बनने वाले शश योग से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि-
शैक्षिक कार्यों में सुख परिणाम मिलेंगे।
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
मिथुन राशि-
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।
नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन हो सकता है।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
सिंह राशि-
दोस्तों की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा।
ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी।
तुला राशि-
धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा।
आय में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे।
घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी।
शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।