Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 9 to 15 February 2025 aries to pisces bhavishyafal Saptahik Rashifal Future Predictions

Weekly Horoscope: 9-15 फरवरी तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

  • Weekly Horoscope 9-15 February 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 9-15 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 Feb 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: 9-15 फरवरी तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 9-15 February 2025: आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी तो कुछ राशियों के लिए सामान्य परिणाम वाला साबित होगा। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से मेष से लेकर मीन राशि वालों का 9-15 फरवरी तक का कैसा रहेगा समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि वालों की ओवरऑल स्थिति में स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार आपका बहुत तरक्की पर है। व्यापार में आप अच्छे लेवल पर अग्रसर हो रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह भी संभव है। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:8 फरवरी का दिन मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़े दिनों की बात है फिर बहुत अच्छा होने वाला है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में गृहकलह के साथ भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लाल वस्तु दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में वाणी सधी हुई रहेगी। धन आगमन भी होगा। अंत में व्यावसायिक सफलता का पूर्ण योग बनेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे बना हुआ है। प्रेम-संतान में दूरी। व्यापार भी उथल-पुथल की स्थिति में है। सप्ताह की शुरुआत में ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। मन चिंतित रहेगा। मध्य बहुत अच्छा हो जाएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सितारों की तरह चमकेंगे। अंत व्यापारिक स्थिति संतुलित करेगा। धन आगमन होगा। लेकिन लेन-देन न करें, थोड़ा सा हानि होने का डर है। धन का हानि का संकेत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। पुराने सोर्स से पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य चिंताकारी सृष्टि का सृजन करेगा। खर्च की अधिकता होगी। अंत बहुत अच्छा होगा। समाज में आपका कद बढ़ेगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। मध्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। अंत थोड़ा चिंतित रहेगा। मानसिक परेशानी संभव है। लाल वस्तु का पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक रूप से भी आप एक अच्छे लेवल पर चल रहे हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें। घर पर एक खारापन है, निराशा है उस पर ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत में भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद होगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ स्थान में यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति। पूरा सप्ताह आपका शानदार रहेगा। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

ये भी पढ़ें:किसी के घर से भूलकर भी नहीं लानी चाहिए ये 5 चीजें

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता का पूर्ण बनेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार आपका सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य चोट-चपेट देने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला। अंत फिर सारी परेशानियां दूर होंगी। अच्छे दिनों की ओर बढ़ चलेंगे। भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:80 दिन बाद मंगल होंगे मार्गी, 24 फरवरी से इन राशियों का बदलेगा समय

मकर राशि- रौब-रुआब बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर चल रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा के साथ भी कार्य आगे बढ़ेगा। मध्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अंत थोड़ा परेशानी वाला होगा। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- सरकारी तंत्र से बचकर रहें। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मध्य में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। अंत में जीवनसाथी के साथ बहुत आनंदमय जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:होली बाद शनि का मीन गोचर: इन 3 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

मीन राशि- सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम अभी भी चल रहा है। शुगर लेवल इत्यादि बढ़ने के संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति उतार-चढ़ाव में है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय न लें, नुकसान होगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। अंत में थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें