Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mangal Margi 2025 mangal margi kab hoga These 3 Zodiac Signs will get luck and money

Mangal Margi: 80 दिन बाद मंगल होंगे मार्गी, 24 फरवरी से इन राशियों का बदलेगा समय

  • Horoscope Mangal Margi: मंगल 80 दिन बाद वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशियों को पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे फल प्राप्त होंगे। जानें मंगल मार्गी की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 Feb 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
Mangal Margi: 80 दिन बाद मंगल होंगे मार्गी, 24 फरवरी से इन राशियों का बदलेगा समय

Mangal Margi 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में वक्री से मार्गी होंगे। मंगल की वक्री गति का अर्थ उल्टी व मार्गी का मतलब सीधी चाल से है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल करीब 80 दिन बाद 24 फरवरी 2025 को अपनी चाल में बदलाव करेंगे। मंगल की चाल बदलने से कुछ राशियों का समय भी बदल सकता है। मंगल की मार्गी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगी। कुछ राशियों के लिए मंगल की सीधी चाल शुभ रहेगी। जानें मंगल की मार्गी चाल किन राशियों के लिए रहेगी लाभकारी-

मंगल कब वक्री से मार्गी होंगे: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल 07 दिसंबर 2024, शनिवार को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर वक्री हुए थे और 24 फरवरी 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मार्गी होंगे। मंगल करीब 80 दिन बाद वक्री से मार्गी अवस्था में आएंगे।

ये भी पढ़ें:होली बाद शनि का मीन गोचर: इन 3 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

मंगल का मार्गी होना इन राशियों के लिए शुभ:

1. मिथुन राशि- मंगल का मार्गी मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धन लाभ के सुअवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साहसिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को मंगल ग्रह की सीधी चाल शुभ परिणाम प्रदान करेगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी धन का आगमन होगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के लिए आगे बढ़ सकते हैं। अटके हुए रुपए की वापसी से मन प्रसन्न होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:Vastu Tips: नया घर लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगा धन-धान्य

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मंगल का मार्गी होना भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। छात्रों के लिए अच्छे समय का निर्माण होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों सफलता प्राप्त हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें