Hindi Newsधर्म न्यूज़Tulsi Ke Niyam upay what to do if you have tulsi plant at home

Tulsi Ke Niyam : तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों का जरूर करें पालन, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

  • हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद आम बात है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है और तरह -तरह की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Feb 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
Tulsi Ke Niyam : तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों का जरूर करें पालन, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Tulsi Ke Niyam : हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद आम बात है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है और तरह -तरह की समस्याएं भी दूर रहती हैं। तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का निर्माण करता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधे लगाने के बाद कुछ नियमों का पालन करना होता है। यदि इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो हर काम अच्छे से होता है और घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है। घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहने की मान्यता है। तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य में वृद्धि करता है, इसलिए इसे श्रीतुलसी कहा जाता है। अगर मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस दिशाएं में लगाएं तुलसी का पौधा- वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इन नियमों का जरूर करें पालन-

-सायंकाल के बाद कभी भी तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

- रविवार को तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए।

- द्वादशी को भी तुलसी को तोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

- तुलसी को नाखूनों से कभी भी नहीं तोड़ना चाहिए।

- प्रतिदिन शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना शुभ फल प्रदान करता है।

- तुलसी के पौधे में गुरुवार को थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होता है।

- तुलसी को कभी भी दांतों से नहीं चबाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मार्च की शुुरुआत में शुक्र होंगे वक्री, इन राशियों को होगा फायदा
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर शिव और सिद्ध योग का दुर्लभ संयोग, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त
अगला लेखऐप पर पढ़ें