Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal shukra vakri venus transit horoscope future predictions

मार्च की शुुरुआत में शुक्र होंगे वक्री, इन राशियों को होगा फायदा तो ये राशि वाले रहें सावधान

  • 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Feb 2025 01:30 PM
share Share
Follow Us on
मार्च की शुुरुआत में शुक्र होंगे वक्री, इन राशियों को होगा फायदा तो ये राशि वाले रहें सावधान

2 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

धनु राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। एक लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर शिव और सिद्ध योग का दुर्लभ संयोग, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त
अगला लेखऐप पर पढ़ें