Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़ratna jyotish: wearing these gems will remove financial constraints there will be no shortage of wealth and prosperity

Ratna Jyotish: इन रत्नों को धारण करने से आर्थिक तंगी होगी दूर, धन और समृद्धि की नहीं होगी कोई कमी

आपके जीवन में आर्थिक तंगी हो या फिर भाग्य साथ नहीं दे रहा हो, राशि के अनुसार रत्न धारण करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। वैदिक ग्रंथों में रत्नों के प्रभाव और उनकी शक्ति के बारे में उल्लेख मिलता है।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीTue, 6 June 2023 07:55 AM
share Share

Ratna Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व दिया गया है। आपके जीवन में आर्थिक तंगी हो या फिर भाग्य साथ नहीं दे रहा हो, राशि के अनुसार रत्न धारण करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। वैदिक ग्रंथों में रत्नों के प्रभाव और उनकी शक्ति के बारे में उल्लेख मिलता है। ये रत्न व्यक्ति की कुंडली में ग्रह स्थिति को सुधारने में भी सहायक होते हैं। इनमें से कई रत्म ऐसे भी हैं जिन्हें धारण करने से धन की कमी नहीं रहती है। इन रत्नों को धारण करने से धन और समृद्धि, दोनों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं ऐसे रत्नों के बारे में विस्तार से।

पुखराज रत्न
पीले रंग का दिखने वाला यह पुखराज रत्न बेहद ही प्रभावी माना जाता है। ये सौर जाल चक्र को सक्रिय करता है जो ऊर्जा को विकीर्ण करता है। कठिन समय में भी ये रत्न धन को आकर्षित करने में मदद करता है। 

पाइराइट 
पीली धातु सोना को तो आप जानते ही होंगे। इसे 'फूल्स गोल्ड' कह सकते हैं। इसकी चमक भी सोने जैसी होती है। इसे भाग्य और समृद्धि का पत्थर कहा जाता है। यह पत्थर सिक्कों और धन को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करता है।

पन्ना रत्न 
पन्ना रत्न आपकी सोचने की प्रक्रिया को बढ़ाता है जिससे आपको सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। इसे धारण करने से बुद्धि तेज हो जाती है। रोगियों के लिए पन्ना अरोग्यदायक और सुख देने वाला होता है। जिस घर में पन्ना होता है वहां अन्न-धन की कभी कोई कमी नहीं होती।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें