Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Vish Yog rashifal Dark shadow of Saturn Vish Yog in Aquarius harmful for these 4 zodiac signs

कुंभ राशि में शनि का विष योग, इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेगी अवधि

  • Shani Vish Yog 2024: वर्तमान में शनि-चंद्रमा कुंभ राशि में विष योग बना रहे हैं। विष योग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें किन राशियों के लिए विष योग लाएगा मुश्किलें-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु‍स्तान टीमTue, 23 July 2024 11:28 PM
share Share

Shani Chandra Vish Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष में वर्णित सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। कभी ग्रहों की युति शुभ योग बनाती है तो कभी अशुभ योग का निर्माण करती है। 23 जुलाई से कुंभ राशि में एक अशुभ विष योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, महीने में एक बार विष योग का निर्माण जरूर होता है। शनि किसी भी राशि में विद्यमान रहें विष योग बनता ही बनता है। यह योग 23 से 25 जुलाई की शाम 5 बजे तक रहेगा।

कैसे बनता है विष योग: जब शनि व चंद्रमा एक ही राशि में आते हैं तो विष योग का निर्माण होता है। इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। चंद्रमा भी 23 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे के बाद कुंभ राशि में आ चुके हैं।

विष योग का इन राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव-

कर्क राशि- कर्क राशि के अष्टम भाव में विष योग बनेगा। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भ्रामक समाचार मिल सकता है। मन विचलित रहेगा। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। इस अवधि में कोई भी लापरवाही न बरतें। इस अवधि में विवाद से दूर रहें। वाणी में संयम बरतें। किसी भी नए सौदे पर साइन न करें।

कन्या राशि- आपकी राशि के छठे भाव में शनि-चंद्रमा की युति बनेगी। इस अवधि में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर हो या ऑफिस आपके अपने ही पराए जैसा व्यवहार करेंगे। वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन यात्रा कष्टकारी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। शनि आपके चतुर्थ भाव से रोग-ऋण भाव को देख रहे हैं। इस वजह से इस अवधि में शत्रु बाधा का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें।

मीन राशि- मीन राशि के 12वें भाव में यह योग बनेगा। मीन राशि के जातक इस अवधि में अगर यात्रा जरूरी नहीं है तो टाल दें। सेहत का ध्यान रखें। धन का निवेश बिल्कुल न करें, किसी भी रुपए-पैसे उधार देने से बचें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें