Shani rashi parivartan 2025 in meen rashi saturn transit in pisces effect on these 3 lucky zodiac signs शनि का मीन गोचर: 29 मार्च से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani rashi parivartan 2025 in meen rashi saturn transit in pisces effect on these 3 lucky zodiac signs

शनि का मीन गोचर: 29 मार्च से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

  • Shani Transit 2025: शनि करीब 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जानें शनि राशि परिवर्तन की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 March 2025 03:09 PM
share Share
Follow Us on
शनि का मीन गोचर: 29 मार्च से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Shani rashi parivartan 2025: ग्रहों के न्यायाधीश शनि हर किसी को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि 29 मार्च 2025 को अपनी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। शनि का गोचर कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों को सामान्य परिणाम प्रदान करेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि मीन राशि में आने के बाद 3 राशियों को शुभ फलों के मिलने के संकेत हैं। जानें शनि गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को शनि राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति के संकेत हैं। शनि के मीन गोचर से इन जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें:मार्च में शनिश्चरी अमावस्या कब है? जानें इस दिन क्या दान करना चाहिए

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ रहने के संकेत हैं। शनि मिथुन राशि के दशम भाव में प्रवेश करेंगे। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के साथ बदलाव भी मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े पद की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि का गोचर छठवें भाव में होगा। शनि के गोचर से तुला राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की या उन्नति मिल सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं।

ये भी पढ़ें:शनि गोचर के बाद होंगे उदित, 9 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।