मार्च में शनिश्चरी अमावस्या कब है? जानें इस दिन क्या दान करना चाहिए व स्नान-दान का मुहूर्त
- Shanichari amavasya 2025: चैत्र अमावस्या के दिन शनिवार होने के कारण शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बन रहा है। जानें मार्च में शनि अमावस्या कब है व इस दिन क्या दान करना चाहिए-

Shani amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इस समय चैत्र का महीना चल रहा है। चैत्र महीने की अमावस्या बहुत खास मानी गई है। इस बार चैत्र अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। यानी इस अमावस्या को शनि अमावस्या कहा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है। जानें मार्च में शनि अमावस्या कब है व इस दिन क्या दान करना चाहिए-
शनि अमावस्या कब है: पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 28 मार्च 2025 को रात 07 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी और 29 मार्च 2025 को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर समापन होगा। उदया तिथि में चैत्र अमावस्या या शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।
शनि अमावस्या के दिन स्नान-दान का मुहूर्त- शनि अमावस्या के दिन स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 42 मिनट से सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
शनि अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए: शनि कृपा प्राप्त करने के लिए शनि अमावस्या के दिन शनि संबंधित वस्तुएं जैसे लोहा, तेल व काले वस्त्र आदि दान करने चाहिए। इस दिन काले तिल का दान व उड़द की दाल का दान करने से शनिदेव के प्रसन्न होने की मान्यता है।
शनि अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए: शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को काले तिल व सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ व पिंडदान करना चाहिए। शनि मंत्र ॐ शनि शनिस्चराये नमः का जाप करना चाहिए।