30 साल बाद मेष राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, मेष वालों की लाइफ में कैसे बदलेगी
- 29 मार्च को शनि का राशि परिवर्तन होगा। शनि 29 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए समीकरण बदलेगा। इससे पहले 1995 में शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई थी।

29 मार्च को शनि का राशि परिवर्तन होगा। शनि 29 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए समीकरण बदलेगा। इससे पहले 1995 में शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई थी। आपको बता दें कि शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि 29 मार्च 2025 में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बदल जाएगी। शनि की साढ़ेसाती मेष राशि पर शुरू हो जाएगी और मकर राशि पर खत्म हो जाएगी। इसके अलावा कुंभ पर शनि राशि पर साढ़ेसाती रहेगी और मीन राशि पर भी साढ़ेसाती रहेगी। लेकिन मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती फ्री हो जाएगी। ऐसे में सिर्फ मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। मेष राशि वालों के लिए शनि साढ़ेसाती आपकी राशि में आपकी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करती है। इस दौरान आपको शनि की स्थिति अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए। मेष राशि वालों को रिश्तों को अहमियत देनी चाहिए। खासकर अपने रिश्तों में खास ध्यान देना चाहिए।
ये आपको कर्मों के अनुसार फल देगी। आप थोड़ा तनाव लेंगे, लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। शनि आपका सामना आपकी लाइफ में सच से कराएंगे, आपके परेशानी के समय में कौन आपका साथ देगा और कौन नहीं आप से समझ जाएंगे। नौकरी में दिक्कतों का सामना होगा और बदलने की सोचेंगे, अगर शनि आपकी राशि में सही स्थान में हैं, तो आपके लिए अच्छे नतीजे इंतजार कर रहे हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।