Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani amavasya 2025 upay how to please shanidev and maa lakshmi on shani amavasya

शनि अमावस्या पर करें ये 5 उपाय, धन-धान्य में वृद्धि के साथ शनि कृपा मिलने की है मान्यता

  • Shani Amavasya Remedies 2025: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन कुछ उपायों को करने से शनिदेव व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 March 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
शनि अमावस्या पर करें ये 5 उपाय, धन-धान्य में वृद्धि के साथ शनि कृपा मिलने की है मान्यता

Shani amavasya upay in hindi: शनि अमावस्या 29 मार्च 2025, शनिवार को है। इस साल शनि अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। शनि अमावस के दिन ही शनि अपनी कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पितरों के नाम से दीपदान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। जानें शनि अमावस्या के उपाय-

1. शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि मंदिर जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों या तिल का तेल चढ़ाना चाहिए। शाम को पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें:सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन: जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

2. शनि अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आटे की गोलियां बनाकर चीटियों को खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. शनि अमावस्या पर काले तिल, उड़द की दाल व लोहे का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

ये भी पढ़ें:शनि का मीन गोचर: 29 मार्च से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

4. शनि अमावस्या पर मुख्य द्वार के बाईं ओर सरसों के तेल का दीपक जलाा चाहिए। मान्यता है मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है। घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितरों के प्रसन्न होने की मान्यता है।

5. शनि अमावस्या पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को शनि संबंधित वस्तुएं जैसे काले वस्त्र, काला छाता व काले तिल आदि का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें