Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Pitru Paksh shradh tarpan vidhi in hindi

Pitru Paksh vidhi: घर में ऐसे आसानी से करें पितरों का तर्पण

Pitru Paksh shradh tarpan kaise karein-पितृपक्ष चल रहा है। ऐसे में पितरों को तर्पण किया जाता है। यह किस विधि से करना चाहिए औरइसके लिए किस चीज की जरूरत होती है, यहां जानें-

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 06:30 AM
share Share

Pitru Paksh shradh tarpan kaise karein: पितृपक्ष चल रहा है। ऐसे में पितरों को तर्पण किया जाता है। पितृपक्ष का महीना भाद्रपद पूर्णिमा और अश्विन मास की प्रतिपदा से शुरू होता है और अमावस्या पर खत्म होता है। इन 15 दिनों में अपने घर के पितरों का श्राद्ध किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितर इन 15 दिन पृथ्वी पर आते हैं और अपने कुल से तृप्त होकर उन्हें आशीर्वाद देकर जाते हैं। पितरों को तर्पण कुतुप काल में देना चाहिए। आमतौर पर 11 से 1 बजे तक का समय श्रेष्ठ माना जाता है।

श्राद्ध के लिए तांबे का चौड़ा बर्तन, जौ, तिल, चावल, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल. सफेद फूल, पानी, कुशा घास, गाय के गोबर से बना कंड़ा, घी, खीर, पूरी, गुड़, तांबे का लोटा होना चाहिए।

ये भी पढ़े:पितृपक्ष में अंगूठे से देते हैं पितरों को तर्पण, जानें श्राद्ध पक्ष के ये नियम

श्राद्द करने वाले व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान कर पितरों का ध्यान करना चाहिए। इस दिन उसे पितरों को तर्पण देने और योग्य ब्राह्मण को भोजन कराकर ही कुछ खाना चाहिए। तर्पण देने के लिए सबसे पहले तांबे के बर्तन में जौं, तिल, चावल, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल , सफेद फूल और पानी डालें। इसके बाद लौटे में जलभर दक्षिण दिशा में घुटने को जमीन में टिकाकर बैठें और हाथों में कुशा घास रखकर सीधे हाथ के अंगूठे से अर्पित करें। 11 बार तर्पण करें और पितरों को इस दौरान ध्यान कंरे।

इसके बाद अग्यिारी दी जाती है, इसमें गाय के गोबर के उपले को जलाएं , इसमें खीर और पूड़ी की अर्पित करें। और अंगूठे से जल दें। इसके बाद जो भी खाना बनाया है, उसका अंश पांच जगह देवताओं, गाय, कुते, कौवे, चींटी के लिए निकालें और उन्हें डालकर आएं। इसके बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें