7 मूलांक
प्यार से लेकर व्यापार तक 2025 की आपकी पूरी कुंडली यहां पढ़ें
वर्ष 2025 में 7 मूलांक वाले लोगों के क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। 7 मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2025 सामाजिक अचानक परिवर्तन, नया कार्य, पद-प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ-साथ नकारात्मक प्रभाव भी स्थापित करने वाला है। 7 मूलांक का संबंध केतु ग्रह से होता है। सात अंक से प्रभावित लोग धर्म में रुचि रखने वाले, तार्किकता, परोपकार, सौम्यता, प्रकृति प्रेम, कूटनीति, साहस, कल्पना शक्ति, दार्शनिक विचार, भौतिकता तथा विज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है।
हेल्थ
स्वास्थ्य एवं मनोबल के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो 7 मूलांक वाले लोग स्वाभिमानी, तीव्र गामी, परंतु धैर्यवान, शांत, अच्छे विचारक, तार्किक, निर्भीक, उच्चाभिलाषी तथा आस्थावान होते हैं। वर्ष 2025 में मंगल के प्रभाव से उनके मूल प्रकृति में काफी कुछ समानता देखने को मिलेगा तथा मानसिक रूप से आत्मविश्वास में स्थिरता, उलझन में वृद्धि और निर्णय क्षमता में विचलन उत्पन्न हो सकती है।
करियर एंड फाइनेंस
करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2025 में मूलांक 7 के लोगों के लिए नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति की स्थिति बन सकती है।
लव एंड रिलेशनशिप
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2025 मूलांक 7 के लोगों के लिए उत्तम परिणाम प्रदान करने वाला है। प्रेम संबंधों में वृद्धि और मधुरता देखने को मिलेगी।
साल 2025 के अच्छे महीने
मूलांक 7 वाले लोगों के लिए वर्ष 2025 में फरवरी, मार्च, अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवम्बर, तथा दिसंबर माह विशेष रूप से सकारात्मक फल प्रदायक होगा।
साल 2025 के खराब महीने
जनवरी, मई, अक्टूबर माह कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा।
उपाय
भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी महाराज की आराधना तथा पितरों का आशीर्वाद विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगा।
आध्यात्मिक और चिंतनशील: यह लोग अपने जीवन में अध्यात्म और आत्म-जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
गंभीर विचारक: हर चीज़ को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।
अलग-थलग स्वभाव: अकेले समय बिताना पसंद करते हैं ताकि अपने विचारों पर ध्यान दे सकें।
अंतर्ज्ञानी: किसी भी स्थिति में गहरी समझ और अंतर्दृष्टि रखते हैं।
रहस्यमय व्यक्तित्व: इनकी सोच और व्यक्तित्व दूसरों के लिए रहस्यमय हो सकता है।
जिज्ञासु: नई चीजें सीखने और ज्ञान प्राप्त करने में रुचि रखते हैं।
स्वतंत्रता-प्रेमी: अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं।
शोध और विश्लेषण (Research & Analysis): वैज्ञानिक, शोधकर्ता, या विश्लेषक।
लेखन और साहित्य (Writing & Literature): लेखक, कवि, या ब्लॉगर।
आध्यात्मिक क्षेत्र (Spiritual Field): योग शिक्षक, ध्यान गुरु, या ज्योतिषी।
चिकित्सा (Healing Professions): डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक, या वैकल्पिक चिकित्सा विशेषज्ञ।
पर्यटन (Travel): ट्रैवल फोटोग्राफर, गाइड।
तकनीकी क्षेत्र (Technical Fields): सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट।