Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Prediction 14 september 2024 horoscope by date of birth Know ank jyotish rashifal

Numerology: 14 सितंबर का दिन किन मूलांक वालों के लिए शुभ-अशुभ, पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

  • Numerology Horoscope 14 September 2024: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Sep 2024 06:45 AM
share Share

Numerology Horoscope 14 September2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 14 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी चाकरी में आपको थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। लाभ में भी वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ आनंददायक जीवन बिताएंगे।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को सुखद समाचार मिल सकता है। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम ज्यादा रहेगी। हालांकि किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों को आय के नवीन सोर्स प्राप्त होंगे, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ विदेश जाना हो सकता है। आय बढ़ने की संभावना है।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों के लिए दिन उपलब्धि भरा रहने वाला है। आपमें आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। हालांकि आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों का मन परेशान रह सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। तरक्की के मौके मिल सकते हैं। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी होगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए अच्छे दिन का निर्माण हो रहा है। हर पक्ष में आपको सफलता मिलने के संकेत हैं। आय के साधन बनेंगे। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़े:सितंबर में लग रहा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम व सभी खास बातें
ये भी पढ़े:पितृ पक्ष के दौरान क्या करें और क्या नहीं, जानिए
अगला लेखऐप पर पढ़ें