Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lunar Eclipse September 2024 Chandra Grahan Date and Time Kutak Kaal and Where and How to Watch this grahan

Lunar Eclipse: 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण किन देशों में आएगा नजर? जानें टाइम व जरूरी बातें

  • Lunar Eclipse September Date and Time 20024: चंद्र ग्रहण की घटना खगोलीय घटनाओं में से एक है। सितंबर महीने में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जानें इस ग्रहण की तारीख, समय, सूतक काल, कहां नजर आएगा ग्रहण और अन्य जरूरी जानकारी-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Sep 2024 03:34 AM
share Share

Lunar Eclipse 18 September Timing and other details: 18 सितंबर 2024 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह दिन खास होने वाला है। हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। नासा की बेवसाइट के अनुसार, यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। खास बात यह है कि ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान लगेगा। पितृ पक्ष 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं और यह ग्रहण रात में लगेगा। जानें 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर जाएगा, सूतक काल, टाइमिंग व अन्य जरूरी बातें-

क्या भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण- यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए देश में इस ग्रहण का कोई महत्व नहीं है।

चंद्र ग्रहण का समय- चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगा और 18 सितंबर को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण जिस समय लगेगा देश में सुबह होगी, इस वजह से ग्रहण का कोई महत्व नहीं है।

किस समय अपने चरम पर होगा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 14 मिनट पर ग्रहण चरम पर होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।

भारत में सूतक काल क्या होगा मान्य- चंद्र ग्रहण जहां पर पूर्ण रूप से नजर आता है, सूतक काल के नियम वहीं लागू होते हैं। भारत में चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कहां दिखेगा सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण-

नासा की वेबसाइट के अनुसार, 18 सितंबर को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रह अमेरिका (उत्तर और दक्षिण), यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। इसके अलावा एशिया के कुछ स्थानों पर इस ग्रहण को देखने का मौका मिल सकता है।

चंद्र ग्रहण क्या होता है- जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जिसके कारण चंद्रमा पर कुछ समय के लिए अंधेरा हो जाता है और कभी-कभी चंद्रमा को लाल रंग देता है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। आमतौर पर चंद्र ग्रहण हर जगह पर नजर आता है लेकिन यह साफ मौसम पर भी निर्भर करता है।

कहां देखें चंद्र ग्रहण- लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी ऐसे स्थान जहां पर आसमान साफ तौर पर नजर आए और प्रदूषण मुक्त स्थान से चंद्र ग्रहण का साफ नजारा नजर आ सकता है।

कैसे देखें चंद्र ग्रहण- जैसा कि आपको पता है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन अन्य देशों के लोग चंद्रमा के चारों ओर लाल छटा को खुली आंखों से देख सकेंगे। ग्रहण के बेहतर नजारे के लिए आप टेलीस्कोप या दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस नजारे को डीएसएलआर कैमरे से भी कैप्चर कर सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें