Mangal Gochar: मंगल की शनि के नक्षत्र में एंट्री, किन राशियों की कराएगी चांदी
Mangal gochar Horoscope: मंगल की एंट्री शनि के नक्षत्र में होने वाली है, ऐसे में इसका क्या प्रभाव किन राशियों पर होगा, यहां जानें

ग्रह गोचर का असर तो आपकी राशि पर पड़ता है, वहीं ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी आपकी राशि पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल राशि बदलने वाले हैं। मंगल को एनर्जी, उत्साह और साहस का प्रतीक माना जाता है। ये ग्रहों के सेनापति हैं। मंगल का राशि और नक्षत्र बदलना दोनों ही कई राशियों के लिए शुभ या परेशानी वाला हो सकता है। मंगल अब पुष्य नक्षत्र में जाने वाले हैं, पुष्य नक्षत्र शनि का नक्षत्र है। शनि के राशि परिवर्तन के बाद मंगल अब शनि के नक्षत्र पुष्य में 12 अप्रैल 2025 में परिवर्तन कर रहे हैं। इस परिवर्तन से कुछ ऐसे योग बनेंगे, जो बहुत शुभ हैं। इससे सबेस बड़ा मंगल पुष्य योग बनेगा। आइए जानें इससे विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
कर्क राशि
कर्क वालों के लिए मंगल के शनि के प्रवेश में जाना लाभ के योग दिलाएगा। आपकी लवलाइफ अच्छी होगी, कोई तीसरा आपकी लाइफ में दखलअंदाजी कर रहा था, वो भी कम होगी। वैवाहिक जीवन की समस्याएं खुद खत्म हो जाएंगी। पिता से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ मिलने के भी संकेत और योग दोनों बन रहे हैं। हेल्थ के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कुछ खास मौके लेकर आया है। आपने जो भी मेहनत की है, उसका फल लेने का समय अब आ गया है। थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन एनर्जी में वृद्धि से आप तरोताजा महसूस करेंगे। हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। तनाव से बचें और नियमित व्यायाम तथा संतुलित आहार का पालन करें।
मीन राशि
के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा होगा। आप अगर काफी टाइम से घर और गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस दौरान कर सकते हैं। अप्रैल के बाद से कई राशियों को लाभ होगा। ऑफिस में आपकी तरक्की मिलने के भी योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए स्थिति अच्छी है। इसलिए किसी तरह का कोई चांस ना लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना चाहिए।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।