इस दिन साल की पहली शनि अमावस्या, पितरों के लिए क्या किए जाते हैं उपाय?
इस साल की पहली शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 को है। चैत्र मास की अमावस्या इस बार शनिवार को पड़ रहीहै, इसलिए इसे शनि अमावस्या कहा जाता है। इस दिन शनिदेव से जुड़े उपाय करने चाहिए। इसके अलावा पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी उपाय किए जाते हैं।

इस साल की पहली शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 को है। चैत्र मास की अमावस्या इस बार शनिवार को पड़ रहीहै, इसलिए इसे शनि अमावस्या कहा जाता है। इस दिन शनिदेव से जुड़े उपाय करने चाहिए। इसके अलावा पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी उपाय किए जाते हैं। आपको बता दें कि चैत्र अमावस्या के बाद से नवरात्रि आरंभ हो जाते हैं। इस बार यह अमावस्या इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण और शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। चैत्र अमावस्या 29 मार्च, शनिवार को न ब्रह्म योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का संयोग है। चैत्र अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि इस साल 28 मार्च को लग रही है। शाम को 28 मार्च को अमावस्या 7.30 मिनट पर लगेगी, इसके बाद 29 मार्च को शाम 4.30 बजे तक रहेगी।
शनि अमावस्या के उपाय
शनि अमावस्या पर अनाज और कपड़ों का दान पितरों के नाम से करना चाहिए। इस दिन सुबह पितरों को काले तिल मिले जल से तर्पण करें। इसके बाद पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करें और शाम को तेल का दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाना चाहिए। अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय बहुत कारगर है। इस दिन पितरों के लिए उपले प उनके नाम की अग्यारी भी दी जाती है और पवित्र नदियों में स्नान करके दान करने से भी उनका आशीर्वाद मिलता है। पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं, तो पितरों के नाम का स्नान भी करें।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।