Diwali Lakshmi upay: दिवाली के अगले दिन सुबह मां लक्ष्मी को विराजमान करने के लिए क्या करते हैं?
दिवाली को महालक्ष्मी को खुश करने के लिए सभी अलग-अलग उपाय करते हैं। लेकिन इनमें से एक उपाय है, जो काफी समय से घर की महिलाएं दिवाली की अगली सुबह करती हैं। आइए जानें इस उपाय के बारे में

दिवाली यानी दीपों का पर्व और महलक्ष्मी को प्रसन्न करने का पर्व। साफ-सफाई से लेकर पूजा पाठ पर वाली को महालक्ष्मी को खुश करने के लिए सभी अलग-अलग उपाय करते हैं। लेकिन इनमें से एक उपाय है, जो काफी समय से घर की महिलाएं दिवाली की अगली सुबह करती हैं। आइए जानें इस उपाय के बारे में
दिवाली लक्ष्मी प्राप्ति का उपाय
इस उपाय के लिए आपको एक सूप की जरूरत होगी। जिस रात दिवाली का पूजन होगा, उसके अगले दिन सुबह 4 बजे उठकर सूप को बजाया जाता है। उंगली या किसी चीज की सहायता से सूप को बजाकर लक्ष्मी जी को बिठाया जाता है और दरिद्रता को दूर किया जाता है। इस दौरान बोला जाता है बैठ लक्ष्मी, भाग दरिद्रता। दरअसल आवाज करके इस दिन दरिद्रता को बाहर निकाला जाता है। यह कार्य सूप से किया जाता है। यहां गांवों में दरिद्रता को दूर भगाने के लिए दीपावली की रात सूप पीटने की प्रथा है। महिलाएं कहती रहती हैं- अन्न-धन लक्ष्मी घर आए दरिद्रा बाहर जाए। इसके अलावा कहते हैं कि इस दिन किसी को पैसा नहीं देते। दिवाली से एक दिन पहले तक सभी लेन-देन करते हैं।
इस साल छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजा दोनों 31 अक्टूबर को हैं,
प्रदोष काल स्थिर लग्न सहित शाम 06:12 से 08:00 बजे तक
अवधि - 01 घंटा 50 मिनट
वृष रात में 06:11 से 8:00 बजे तक
अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 31 अक्टूबर 2024 प्रातः 06:22 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - 01 नवंबर 2024 को प्रातः 08:46 बजे
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।