Hindi Newsधर्म न्यूज़Jaya Ekadashi 2025 Fast What should eat on Jaya Ekadashi and waht should not eat on Ekadashi vrat

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

  • Jaya Ekadashi 2025 Fast: जया एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, पढ़ें-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 Feb 2025 12:41 PM
share Share
Follow Us on
Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

What Should eat on ekadashi vrat: एकादशी व्रत भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जया एकादशी व्रत हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल जया एकादशी व्रत 08 फरवरी 2025 को है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी व्रत करने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली आती है। जया एकादशी के दिन कुछ चीजों का सेवन करना अत्यंत शुभ माना गया है और कुछ चीजों के सेवन करने की मनाही होती है। जानें जया एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं-

जया एकादशी कितने बजे से कितने बजे तक रहेगी: द्रिक पंचांग के अनुसार, 07 फरवरी 2025 को रात 09 बजकर 26 मिनट से जया एकादशी प्रारंभ होगी और 08 फरवरी 2025 को रात 08 बजकर 15 मिनट पर समापन होगा।

ये भी पढ़ें:मीन राशि में शनि समेत 6 ग्रहों की युति, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

जया एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा: जया एकादशी व्रत का पारण 09 फरवरी 2025 को किया जाएगा। एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 04 मिनट से सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 07 बजकर 25 मिनट है।

एकादशी व्रत में क्या खा सकते हैं: एकादशी व्रत में शकरकंद, कुट्टू के आटे से बनी रोटियां, फल, दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करने के बाद उसका सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 5 फरवरी का दिन मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

जया एकादशी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए: मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अन्न, नमक, लहसुन, प्याज व मसूर की दाल का सावन नहीं करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें