2025 से 2035 तक शनि का गोचर कब-कब होगा? जानें शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसे कम करें
- Horoscope Saturn Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करने में लगभग 30 साल का समय लेते हैं। शनि के गोचर से कुछ राशियों को लाभ होता है तो कुछ पर शनि की साढ़ेसाती व ढैया का प्रभाव रहता है।

Horoscope Saturn Transit: शनि देव बेहद धीमी गति में एक राशि से दूसरी राशि का सफर तय करते हैं। शनि का गोचर हर साल नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करने में लगभग 30 साल का समय लेते हैं। शनि के गोचर से कुछ राशियों को लाभ होता है तो कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैया का प्रभाव रहता है। आइए दृक पंचांग के अनुसार जानते हैं अगले 10 साल शनि किन-किन राशियों में गोचर करेंगे-
2025 से 2035 तक शनि का गोचर कब-कब होगा?
मीन- मार्च 29, 2025 शनिवार को 23:01 बजे
वर्ष 2026 में सैटर्न का कोई गोचर नहीं है।
मेष- जून 3, 2027, बृहस्पतिवार को 06:23 बजे
मीन- अक्टूबर 20, 2027, बुधवार को 06:05 बजे
मेष- फरवरी 23, 2028, बुधवार को 20:00 बजे
वृषभ- अगस्त 8, 2029, बुधवार को 13:19 बजे
मेष- अक्टूबर 5, 2029, शुक्रवार को 15:46 बजे
वृषभ- अप्रैल 17, 2030, बुधवार को 09:35 बजे
वर्ष 2031 में सैटर्न का कोई गोचर नहीं है।
मिथुन- मई 31, 2032, सोमवार को 03:46 बजे
वर्ष 2033 में सैटर्न का कोई गोचर नहीं है।
कर्क- जुलाई 13, 2034, बृहस्पतिवार को 05:39 बजे
वर्ष 2035 में सैटर्न का कोई गोचर नहीं है।
जानें शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसे कम करें: शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ और शमी के पेड़ में जल चढ़ाएं। शनि देव का मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। रोजाना हनुमान चालीसा, शनि चालीसा और शिव चालीसा का पाठ करने से भी शनि देव को खुश किया जा सकता है। शनिवार के दिन संध्या के वक्त सरसों के तेल में काला तिल मिलाकर शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।