Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope 15 August 2024 Rashifal lucky and unlucky zodiac signs today

Rashifal : 15 अगस्त को 6 राशियों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, पैसों से रहेगी जेब भरी

  • Horoscope Rashifal 15 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 Aug 2024 12:18 AM
share Share

Horoscope Rashifal 15 August 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 अगस्त, 2024 को गुरुवार है। गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 15 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

ये भी पढ़े:357 दिन बाद बुध का गोचर कन्या राशि में, 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

मेष राशि- आप जिस बीमारी से पीड़ित हैं, उसके ठीक होने के संकेत दिख रहे हैं। आज पैसों से बैंक-बैलेंस भरने की संभावना है। कुछ बड़े-बुजुर्गों की सलाह से आप अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है कि माता-पिता आपके प्रदर्शन से काफी खुश दिखें। किसी के साथ शहर से बाहर ट्रैवल कर सकते हैं। कुछ लोगों को विरासत में धन और संपत्ति मिलने के संकेत हैं। प्यार की तलाश करने वालों को भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। इसलिए रोमांस से भरे दिन का आनंद लेने की तैयारी करें।

वृषभ राशि- जो लोग फिटनेस मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं, वे सफल होंगे। बाद में समस्याओं से बचने के लिए आपको अभी से बचत शुरू करनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है। विदेश जाने की योजनाएं बन सकती हैं। जो लोग रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, उनकी शानदार परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत लेगी। कुछ लोगों के लिए नए घर या नए शहर में शिफ्ट होने की संभावना है। आपके रोमांटिक सपने जल्द ही पूरी हो सकते हैं।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जैसे ही आप अच्छी कमाई करने लगेंगे, पैसे की कोई दिक्कत नहीं होगी। आज आप काम पर कुछ नए विचार सामने ला सकते हैं। छुट्टियों की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन समय आने वाला है। आप संपत्ति खरीदने या बेचने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि सितारे आपके फेवर में दिख रहे हैं। परिवार के साथ वक्त बिताएं।

ये भी पढ़े:इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा रहती हैं मेहरबान

कर्क राशि- धन की कोई समस्या नहीं रहेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सही दोस्तों की संगति में आपको काम करने में मानसिक शांति मिलेगी। कर्क राशि के कुछ लोगों के लंबे अलगाव के बाद परिवार से मिलने की संभावना है। वहीं, कुछ लोग छुट्टियों पर जाने के लिए फैमिली पैकेज टूर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। संपत्ति के मामले में कोई आपसे सलाह ले सकता है। एजुकेशन के मामले में सौंपा गया कोई असाइनमेंट तारीफ दिला सकता है।

सिंह राशि- पैसों के मामले आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोई लाभदायक सौदा मिलने से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में शांति बनाए रखें। यात्रा के योग फिलहाल तो नहीं बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मुश्किल स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने वाली है और यह आपको खुशी और अच्छा वक्त देगी।

कन्या राशि- आपको रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप पहले से काफी स्टेबल स्थिति में रहेंगे। नौकरी में आपको प्रतिष्ठा बढ़ाने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। आप घर में शांति लाने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों को काम के चक्कर में यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कुछ सिंह राशि के जातक घर रिनोवेट भी करा सकते हैं। अपनी पढ़ाई पर फोकस बढ़ाएं।

ये भी पढ़े:धन-लाभ के लिए पुत्रदा एकादशी पर करें ये 6 उपाय

तुला राशि- किसी विवादी मुद्दे पर आपका डीसीजन सही साबित होगा। जो लोग अभी-अभी कॉलेज से निकले हैं, उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए सोच-विचार का एक्सपर्ट की सलह लेनी चाहिए। कोई विवादित संपत्ति आपको परेशान कर सकती है, जिससे आपको किसी कानूनी मामले में फंसने की जरूरत नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य की आपकी चाहत आपको योग की ओर आकर्षित कर सकती है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें जल्द ही सुलझ जाएंगी। करियर में आपके काम से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि- अच्छे निवेश का ऑप्शन आपके सामने आ सकता है। जिस किसी की आपने पहले मदद की थी, वह अब आपकी हेल्प करने के लिए आगे आ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका साथी प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा। विदेश यात्रा की योजना बनने की संभावना है। रियल एस्टेट संपत्ति सौदों से प्रॉफिट कमा सकते हैं। शिक्षा के मामले में आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि- किसी रिश्तेदार की सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है। कुछ लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। कुछ धनु राशि वालों के लिए मुनाफे में बढ़ोतरी का संकेत है। अपने पार्टनर के साथ एक छोटा ब्रेक लेने के लिए शहर से बाहर का प्लान सबसे रोमांचक साबित होगा। संपत्ति का कोई मामला, जिसे लेकर आप परेशान थे, आसानी से सुलझ जाएगा। कुछ लोगों के विवाह के योग भी हैं।

ये भी पढ़े:16 अगस्त से 30 दिन तक 3 राशियों पर होगी धन की बरसात, सूर्य गोचर से चमकेगा भाग्य

मकर राशि- जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जीवन में संतुलन और अनुशासन जरूरी है। आप पैसों के मामले में आज कुछ महत्वपूर्ण डीसीजन ले सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। आप घर में चल रही किसी बात में उलझ सकते हैं। संपत्ति के किसी मामले का फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

कुंभ राशि- हेल्थ के मामले में सावधानी बरतने से फिटनेस हासिल करने में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों के लिए किसी योजना के माध्यम से पैसा कमाने की संभावना है। आप सभी पेंडिंग काम को निपटाने में सक्षम रहेंगे और काम पर अच्छा प्रदर्शन भी देंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, बशर्ते आप अपने दिमाग से नेगेटिविटी को दूर रखें। दोस्तों के साथ मुलाकात का योग है। एजुकेशन की बात करें तो किसी की मदद लेने से आपको दूसरों से आगे निकलने में मदद मिल सकती है।

मीन राशि- स्टॉक कुछ लोगों के लिए रिसकी साबित हो सकता है। मार्केट पर कड़ी नजर रखने से अप नुकसान से बच सकते हैं। आज अपसीऑन के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह का संकेत है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सबसे आनंददायक रहेगा। शिक्षा के मामले में किसी को आपकी सलाह उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें