Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Surya Horoscope Sun Transit in Leo from 16th August for 30 days money rain on 3 zodiacs and these date of birth

16 अगस्त से 30 दिन तक 3 राशियों पर होगी धन की बरसात, सूर्य के गोचर से चमकेगा भाग्य

  • Rashifal Surya Horoscope Sun Transit in Leo : 2 दिन बाद ग्रहों के राजा का महागोचर होने जा रहा हैं। सिंह का सिंह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। सूर्य राशि बदलकर 3 राशियों और मूलांक की लाइफ बदलने वाले हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 Aug 2024 12:20 AM
share Share

Rashifal Surya Horoscope Sun Transit in Leo : इस साल अगस्त के महीने में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा, जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य की बदलती चाल व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। आने वाले दिनों में सूर्य अपनी चाल जल्द ही बदलेंगे, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम राशियों और मूलांक दोनों को झेलने पड़ेंगे। 16 अगस्त के दिन सूर्य अपनी सीधी चाल में सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। सिंह राशि सूर्य की ही राशि राशि है। सूर्य के सिंह गोचर से बुधादित्य और त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। 15 सितंबर तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह गोचर से किन राशियों और मूलांक के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं-

1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में लोग 

1, 10, 19, 28 तारीख में जन्में लोगों का मूलांक 1 माना जाता है। मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ऐसे में अपनी स्वराशि में 1 साल बाद सूर्य का गोचर करना इस मूलांक वालों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। सूर्य की कृपा बरसने वाली है, जिससे करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। धन के मामले में भी ये 30 दिन जबरदस्त प्रॉफिट दिला सकते हैं।  

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर सिंह राशि में इस राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। पूरे महीने आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सिंह राशि में सूर्य का गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें