Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Transit of Mercury Horosocope Virgo Rashifal after 357 days luck of 3 zodiac signs will shine like gold

357 दिन बाद Budh का गोचर कन्या राशि में, 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

  • Budh Transit of Mercury Horosocope Virgo Rashifal : जल्द ही बुध अपनी स्वराशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के अपनी ही राशि में गोचर करने से 3 राशियों का जीवन किसी राजा से कम नहीं रहेगा।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 Aug 2024 12:19 AM
share Share

Budh Transit of Mercury Horosocope Virgo Rashifal : बुध की चाल बदलने पर सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव असर पड़ता है। वर्तमान में बुध वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में बुध उदय होंगे और अपनी राशि भी बदलेंगे। बुध के राशि बदलने से मेष से लेकर मीन राशि पर इफेक्ट देखने को मिलता है। जल्द ही बुध अपनी स्वराशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। किसी भी ग्रह का गोचर अपनी स्वराशि में होना शुभ माना जाता है। कन्या राशि के स्वामी गुरु बुध हैं। बस कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजकुमार कन्या राशि में एंटर करने वाले हैं। आइए जानते हैं बुध के कन्या राशि में गोचर करने से किन राशियों की लाइफ में पॉजिटिव बदलाव होने वाले हैं-

ये भी पढ़े:15 अगस्त को 6 राशियों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, पैसों से भरी रहेगी जेब

सिंह राशि

बुध का कन्या राशि में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। अच्छी योजनाओं के साथ व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और जंक फूड खाने से बचें। धन-लाभ होने की संभावना है। मां की देख-भाल करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का ये राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। आने वाले समय में आपकी बनाई गई हर रणनीति सफलता के कदम चूमेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। हेल्दी डाइट लेते रहें। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

ये भी पढ़े:16 अगस्त से 30 दिन तक 3 राशियों पर होगी धन की बरसात, सूर्य गोचर से चमकेगा भाग्य

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कन्या राशि में राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। फाइनेंशियल दिक्कतें दूर होने लगेंगी। व्यापार में धन को लेकर तनाव की स्थिति खत्म होगी। वहीं, सूझ-बूझ से आप अपनी परफॉरमेंस भी इंप्रूव करेंगे। अपने जीवनसाथी को समय जरूर दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें