अगस्त से 4 महीने तक 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की शुभ-दृष्टि, क्या आप बनेंगे धनवान
4 months Money Horoscope: ग्रहों की चाल से फाइनेंशियल लाइफ का पता भी लगाया जाता है। ऐसे में अगस्त से लेकर 4 महीने तक कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली हैं साथ ही धन-वर्षा के योग भी बन रहे हैं।

Rashifal 4 months Money Horoscope : माता लक्ष्मी भगवान श्री विष्णु की पत्नी है, जिन्हे धन की देवी भी कहा जाता है। मान्यता है की जिस घर मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है। ग्रहों में मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से देखा जाता है। शुक्र की स्थिति कुंडली में बढ़ियां हो तो लग्जरी की कमी नहीं रहती है। इस साल ग्रहों की चाल के मद्देनजर कुछ राशियों पर माता लक्ष्मी की शुभ-दृष्टि और कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के अनुसार किन राशियों को फाइनेंशियल लाइफ में जबरदस्त लाभ मिल सकता है-
धनु राशि
अगस्त से आने वाले 4 महीने धनु राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह साल शुभ माना जा रहा है।
सिंह राशि
लक्ष्मी मां के आशीर्वाद से सिंह राशि वालों को अगस्त से 4 महीनों में काफी फायदा हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए अगस्त से आने वाले 4 महीने लकी साबित हो सकता है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।