Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Rashifal Rahu Transit in Aquarius Horoscope 2 zodiacs including Mesh Rashi will get lots of money till 2026

Shani की कुंभ राशि में राहु का गोचर, 2026 तक मेष समेत 2 राशियां बटोरेंगी धन ही धन

  • Shani Rashifal Rahu Transit in Aquarius Horoscope: गुरु की मीन राशि में राहु बैठे हुए हैं। जल्द ही शनि की राशि में राहु का गोचर होगा। राहु के राशि बदलने से कुछ राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 Aug 2024 07:48 PM
share Share

Shani Rashifal Rahu Transit in Aquarius Horoscope : राहु मायावी ग्रह है, जो शनि की तरह ही स्लो मोशन में राशि बदलता है। पिछले साल 2023 में राहु ने मीन राशि में गोचर किया था, जिसके स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस साल राहु ने राशि परिवर्तन नहीं किया लेकिन नक्षत्र जरूर बदलते रहे हैं। राहु ग्रह हमेशा उलटी चाल ही चलता है। वहीं, अगले साल 2025 में राहु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 18 मई के दिन उलटी चाल में राहु कुंभ राशि में एंटर करेंगे, जिसके स्वामी शनि देव हैं। शनि की कुंभ राशि में राहु 2026 तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में राहु के इस गोचर से 3 राशियों की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं राहु का कुंभ गोचर 2026 तक किन राशियों को धनवान बनाने वाला है।

ये भी पढ़े:लव: कुंभ,मेष, तुला समेत 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, पढ़ें लव राशिफल

मेष राशि

शनि की राशि में राहु का गोचर मेष राशि के लोगों का भाग्योदय कर सकता है। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं, कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय माना जा रहा है। वहीं, धन का आगमन होने की भी संभावना दिख रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

कुंभ राशि

राहु का शनि की राशि में एंटर करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगेंगी। घर परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ चैन के पल बिताएंगे। सेहत दुरुस्त दिख रही है। वहीं, किसी लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

ये भी पढ़े:अगस्त से 4 महीने तक 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की शुभ-दृष्टि, क्या आप बनेंगे धनवान

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। राहु के राशि परिवर्तन करने के बाद आपको सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा साथ ही धन लाभ होने के भी योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें