Weather Update: गर्मी को हो जाइए तैयार, 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने जा रहा उत्तर भारत का तापमान
- Weather Update: राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। मध्य भारत में भी अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ जाएगा।

Weather Update: उत्तर भारत समेत देशभर में ठंड वापस जा चुकी है और दिन के समय तेज धूप निकल रही है। अब उत्तर भारत और मध्य भारत का मौसम बदलने जा रहा है। गर्मी बढ़ने जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। यह अगले चार दिनों में होगी।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में शीतलहर रिकॉर्ड की गई। वहीं, साउथईस्ट यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान दो से पांच डिग्री तक गिर गया। वहीं, महाराष्ट्र, बिहार, विदर्भ, तेलंगाना, दिल्ली में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में रात के समय तापमान तीन से छह डिग्री तक गिर गया। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में तापमान एक से तीन डिग्री तक गिर गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, असम में ओले गिरे। इसके अलावा, असम, मेघालाय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने वाली है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में 17-20 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 19-20 फरवरी, राजस्थान में 18-20 फरवरी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश होने जा रही है।
राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। मध्य भारत में भी अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ जाएगा। पूर्वी भारत की बात करें तो अगले दो दिनों में तो कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं, महाराष्ट्र में अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।