Hindi Newsमौसम न्यूज़Monsoon 2024 Update UP Delhi Mumbai Monsoon Date Coming Soon IMD Weather Forecast Rain Alert Relief from Heat Wave Barish Kab Hogi Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

Monsoon 2024: केरल तो पहुंच गया, लेकिन दिल्ली और UP कब पहुंचेगा मॉनसून; सामने आ गई झमाझम बारिश की तारीख

Delhi Monsoon Date: बीते दिन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। जानिए दिल्ली और यूपी में मॉनसून के आने की तारीख..

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 31 May 2024 10:08 AM
share Share

Monsoon 2024 Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच साउथवेस्ट मॉनसून केरल पहुंच गया है। पहले 31 मई को मॉनसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन 30 मई को ही यह केरल के तट पर पहुंच गया। अब यह धीरे-धीरे ऊपरी राज्यों की ओर तेजी से बढ़ेगा और आने वाले समय में झमाझम बारिश लेकर आएगा, जिससे गर्मी कम होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में सामान्य मॉनसून की शुरुआत पांच जून तक हो सकती है। केरल में मॉनसून की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में भी इसका बेसब्री से इंतजार किया जाने लगा है। दिल्ली और यूपी में जून महीने में मॉनसून आ सकता है।

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून?
राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, मुंगेशपुरी में यह तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि यह सेंसर में गलती या फिर स्थानीय कारक की वजह से हो सकता है। एनडीटीवी ने बताया है कि स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक आ सकता है। यानी कि अभी दिल्ली में मॉनसून के आने में अभी लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है। हालांकि, बीच- बीच में हल्की बारिश हो सकती है। बीते दिन अत्यधिक गर्मी पड़ने के बाद शाम को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी। इसका असर तापमान में कुछ कमी के रूप में देखा गया। उसी तरह आज भी राजधानी में बादल छाए रहने का अनुमान है। बहुत हल्की बूंदाबादी या फिर बारिश का अलर्ट है।

यूपी-मुंबई में कब आएगा मॉनसून?
जिन राज्यों के बारे में सबसे ज्यादा मॉनसून को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं, उनमें से एक यूपी है। उत्तर प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत ज्यादातर जिलों में लोग गंभीर हीटवेव का सामना कर रहे हैं। इसी वजह से मॉनसून का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यूपी में भी मॉनसून जून में ही आ सकता है। 18-20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर के जरिए मॉनसून की उत्तर प्रदेश में दस्तक हो सकती है। लखनऊ में मॉनसून आने की संभावना 23-25 जून के आसपास है। इसके अलावा, महाराष्ट्र की बात करें तो राजधानी मुंबई में मॉनसून 10-11 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। हालांकि, उससे कुछ दिनों पहले से ही प्री मॉनसून की बारिश का मुंबईवासियों को सामना करना पड़ सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें