Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Nagaland Minister Temjen Imna Along Valentine Day Heil Singles tweet viral

वेलेंटाइंस डे पर नागालैंड के मंत्री का मजाकिया ट्वीट, सिंगल्स के लिए उठाई आवाज

वे अक्सर इस बात पर भी सोशल मीडिया पर चुटकी लेते रहते हैं। दो बार तो शादी.कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल भी छोटी आंख वाले मंत्री की दुल्हनिया ढूंढने की पेशकश सोशल मीडिया कर चुके हैं।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 14 Feb 2023 03:33 PM
share Share

सोशल मीडिया पर अपने चुटीले ट्वीट्स के लिए मशहूर नागालैंड के उच्च शिक्षा एवं जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इमना अलोंग ने वेलेंटाइन डे पर भी खूब मजे लिए। उन्होंने एक बार फिर से वेलेंटाइन डे पर सिंगल्स के लिए अपना समर्थन दोहराया। हाथ बांधे अपना फोटो शेयर करते हुए अलोंग ने लिखा, “आजादी एक गिफ्ट है जो हर किसी के लिए नहीं है। आइए हम अपने दिन को संजोएं। सिंगल्स की जय हो!

अलोंग का मजाकिया ट्वीट जल्द ही वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनके गंभीर हाव-भाव का भी मजाक उड़ाया। अलोंग नागालैंड भाजपा के अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के पहली बार सदस्य हैं। वह वर्तमान में उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के पोर्टफोलियो को संभालते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुस्कुराता चेहरा संदेश को दूर-दूर तक ले जाता।'

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "कुछ तो रहम करो उन लोगों पर जिन्होंने अपनी मर्जी से मुश्किल रास्ता चुना।" एक यूजर ने लिखा, "मेरा वोट AISM (अखिल भारतीय सिंगल आंदोलन) के अध्यक्ष के रूप में @AlongImna के लिए जाता है।" 42 साल के मंत्री अभी अविवाहित हैं। वे अक्सर इस बात पर भी सोशल मीडिया पर चुटकी लेते रहते हैं। दो बार तो शादी.कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल भी छोटी आंख वाले मंत्री की दुल्हनिया ढूंढने की पेशकश सोशल मीडिया कर चुके हैं।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें