Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरman alleged brother in law murdered his sister as husband having love affair with another woman chakrata

युवती के प्रेम में फंसकर पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई ने बहनोई के बारे में कहीं ये बातें

देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुंगाड भंगार निवासी एक युवक ने बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर देकर बहनोई पर बहन के साथ मारपीट करने और अन्य युवती से प्रेम...

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान टीम, चकराता , Tue, 8 June 2021 12:28 PM
share Share

देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुंगाड भंगार निवासी एक युवक ने बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर देकर बहनोई पर बहन के साथ मारपीट करने और अन्य युवती से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया। शूरवीर सिंह पुत्र तुलाराम निवासी मुंगाड़ भंगार ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस वर्ष पहले उसकी बहन नीता की शादी जाड़ी गांव के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन व बहनोई के बीच अनबन शुरू हो गयी। बताया कि दोनों के परिजनों द्वारा उन्हें कई बार समझाया भी, लेकिन उसके बाद भी बहनोई उसकी बहन नीता को परेशान व मारपीट करता रहता था। तहरीर में शूरवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

जिसके बारे में बहन ने उन्हें बताया। इस पर बहनोई को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। शूरवीर ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी बहन व बहनोई के बीच कहासुनी हो गयी। जिसमें उसके बहनोई ने बहन नीता की जमकर पिटाई की। सोमवार रात को ही बहनोई ने फोन पर सूचना दी कि नीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कहा कि परिजन जब जाड़ी गांव पहुंचे तो बहन की लाश घर में पड़ी थी। शूरवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कभी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की है। राजस्व उपनिरीक्षक जाड़ी गुलशन हैदर का कहना है कि उन्हें महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।

लेकिन मृतका के भाई शूरवीर सिंह ने तहरीर देकर मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। जिसे पीएम के लिए देहरादून भेजा जा रहा है। कहा कि मामला गंभीर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने व उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। मामला गंभीर होने पर रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने की संस्तुति की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें