Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand Pushkar Singh Dhami cabinet may be expanded during Navratri 5 BJP MLAs can be made ministers

नवरात्र में होगा उत्तराखंड की धामी कैबिनेट का विस्तार! BJP के 5 विधायक बनाए जा सकते हैं मंत्री

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल चैत्र नवरात्रों पर हो सकता है। ऐसे में भाजपा के संभावित मंत्री दावेदारों का इंतजार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को दिल्ली से वापस लौट सकते हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून। हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 08:48 AM
share Share
Follow Us on
नवरात्र में होगा उत्तराखंड की धामी कैबिनेट का विस्तार! BJP के 5 विधायक बनाए जा सकते हैं मंत्री

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल चैत्र नवरात्रों पर हो सकता है। ऐसे में भाजपा के संभावित मंत्री दावेदारों का इंतजार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को दिल्ली से वापस लौट सकते हैं। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की जल्द अटकलें लगाई जा रही हैं। 

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री के विवादित बयान देने पर भाजपा हाईकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया था। इसके बाद प्रेमचंद ने 16 मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले माना जा रहा था कि कैबिनेट विस्तार सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के आसपास हो सकता है, लेकिन फिलहाल यह इंतजार बढ़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान भी नवरात्र के मौके पर कैबिनेट विस्तार के पक्ष में है। 30 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस लिहाजा से कैबिनेट विस्तार भी इसी के आसपास होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। 

मंत्रिमंडल में पांच सीटें खाली होने से भाजपा के कई विधायक इस दौड़ में हैं। यह भी तय माना जा रहा है कि कैबिनट विस्तार में क्षेत्रीय व जातिया संतुलन का भी पार्टी ख्याल रखेगी। वहीं, जिन जिलों से कैबिनेट में प्रतिनिधित्व नहीं है, वहां के भाजपा विधायकों में सबसे ज्यादा हलचल मची है। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार से दिल्ली में हैं, इस बीच उनकी हाईकमान के वरिष्ठ नेता से भेंट हुई या नहीं यह फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुआ है।

दायित्वों के संभावित दावेदारों में भी बेचैनी

भाजपा सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार से पहले दायित्वों का आवंटन हो सकता है। प्रदेश संगठन की तरफ से ऐसे 30-32 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची भेजी गई है। महिला आयोग, बाल आयोग, अल्प संख्यक आयोग, उत्तराखंड वन विकास निगम, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ ही जीएमवीएन, केएमवीएन आदि आयोग और परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। महिला और बाल आयोग के अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। सरकार ने नई नियुक्ति होने तक फौरी तौर पर दोनों का कार्यकाल बढ़ाया है। मुख्यमंत्री धामी पार्टी हाईकमान से दायित्वों के बंटवारें पर भी चर्चा कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें